Asian Games 2023: बस कुछ घंटों में होगी भारत-नेपाल की भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11, ऐसे देखें लाइव

India vs Nepal Asian Games Cricket Quarter Final: एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम अपना पहला मुकाबला 3 अक्टूबर को खेलने वाली है। 3 अक्टूबर यानी मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मैच में भारत का सामना नेपाल से होगा। भारतीय समयनुसार यह मैच 6:30 बजे सुबह से खेला जाएगा। भारत और नेपाल दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाने की होगी।

ऋतुराज की कप्तानी में पहली बार खेलेगा भारत: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टीम नेपाल के खिलाफ ज्यादा मजबूत दिखाई पड़ रही है। एशियन गेम्स के जरिए ऋतुराज गायकवाड पहली बार भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। जबकि नेपाल की ओर से रोहित पौडेल जो कि उनके नियमित कप्तान है। वही कप्तानी करेंगे, भारत और नेपाल के बीच एशियाई गेम्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला रोमांचक होमे की उम्मीद है।

Asian Games 1

यहां देख सकते हैं लाइव: इस मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। क्वार्टर फाइनल मुकाबला हांगजोउ के पिंक पैंथर क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर लाइव देख सकते हैं। वहीं भारत और नेपाल मैच को सोनी लिव एप के जरिए लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है। दोनों टीमों के टिवट्र हैंडल के जरिए भी मैच की अपडेट लिया जा सकता है।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।

नेपाल की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित पौडेल (कप्तान), करण केसी, प्रैटिस जीसी, आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल मल्ला, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुदीप जोरा, बिनोद भंडारी, कुशल भुर्टेल, संदीप लामिछाने।

भारतीय टीम: यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शहबाज अहमद, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, आकाशदीप।

नेपाल की टीम: रोहित पौडेल (कप्तान), करण केसी, प्रैटिस जीसी, आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल मल्ला, गुलशन झा, सोमपाल कामी, सुदीप जोरा, बिनोद भंडारी, कुशल भुर्टेल, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, बिबेक कुमार यादव, अभिनाश बोहरा, संदीप लामिछाने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+