Ind vs Nep Toss: नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, रोहित ने किया टीम में बड़ा बदलाव
India vs Nepal 5th Match Group A toss update: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका से मुंबई वापस लौट गए हैं। वह नेपाल के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह इस टीम में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है।
बारिश में धुला पहला मैच: भारतीय टीम को सुपर फोर में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना जरूरी है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ बारिश की भेंट चढ़ गया था। नेपाल के खिलाफ भारतीय टीम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई मुकाबला खेलने वाली है। दोनों टीमों से आज का मुकाबला जीतने वाली टीम सुपर फोर में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: भारत और नेपाल के बीच खेले जाने वाला यह मैच टीवी पर स्टार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। क्रिकेट फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार के ज़रिए फ्री में लाइव मैच का मजा उठा सकते हैं। नेपाल के खिलाफ मैच में भारतीय बल्लेबाज अपनी लय हासिल करना चाहेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय़ टीम के टॉप ऑर्डर खिलाड़ी फ्लॉप रहे थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
नेपाल टीम की प्लेइंग इलेवन: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), भीम शर्की, सोमपाल कामी, गुलसन झा, दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, संदीप लामिछाने, करण केसी, ललित राजबंशी।












Click it and Unblock the Notifications