IND vs NAM T20 World Cup Match Free Mein Kaise Dekhe: फ्री देखें भारत-नामीबिया मैच, करना है ये काम
IND vs NAM T20 World Cup Match Free Mein Kaise Dekhe: का रोमांच अब राजधानी दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक दे चुका है। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में India vs Namibia का मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जो फैंस स्टेडियम नहीं जा पा रहे हैं, वे इस मैच को फ्री में कैसे देखें?
अगर आप सफर में हैं या घर के बाहर हैं, तो भी आप इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। IND vs NAM मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर उपलब्ध है। इसके लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन में JioHotstar ऐप डाउनलोड करना है।

मोबाइल में कहां देखें India vs Namibia Free मुकाबला
कंपनी ने क्रिकेट फैंस के लिए इस पूरे टूर्नामेंट की स्ट्रीमिंग बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री रखी है। बस ऐप खोलें और 'Live' सेक्शन में जाकर मैच का आनंद लें। इसके लिए कोई पैसा देने की आवश्यकता नहीं है। जियो सिम वाले यूजर्स को रिचार्ज प्लान के साथ ही जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है।
टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स का जलवा (IND vs NAM)
टीवी पर मैच देखने वाले फैंस के लिए भी खुशखबरी है। अगर आप केबल या डीटीएच का भारी-भरकम खर्च नहीं उठाना चाहते, तो DD Free Dish एक बेहतरीन विकल्प है। DD Sports चैनल पर भारत के सभी मैचों का सीधा प्रसारण मुफ्त में किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप बिना एक भी पैसा खर्च किए आज का मुकाबला और आने वाला India vs Pakistan महामुकाबला भी देख पाएंगे।
मैच की टाइमिंग और वेन्यू (IND vs NAM)
भारत बनाम नामीबिया का यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा। दिल्ली की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। टीम इंडिया के प्लेयर्स इस मुकाबले में चौके और छक्कों की बारिश कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications