Asian Games 2023: बचपन में पतंग उड़ाती थी 'पटियाला गर्ल', जानिए कब हुई कनिका को क्रिकेट से मोहब्बत?
Asian Games 2023: एशियन गेम्स में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पहली भिड़ंत मलेशिया से हुई लेकिन ये मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हुआ और रद्द हो गया, जिसके बाद इंडिया की रैंकिग अच्छी होने के कारण टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

आपको बता दें कि आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 173 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मलयेशिया की टीम दो गेंद में एक ही रन बना पाई थी कि बारिश शुरू हो गई और मैच रद्द करना पड़ा। गौरतलब है कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल खेल रही हैं।
स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कप्तान
मालूम हो कि हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में इस वक्त स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कप्तान हैं क्योंकि अंपायर के फैसले के खिलाफ रिएक्ट करने के चक्कर में हरमनप्रीत पर दो मैच का बैन लगा हुआ है।
पटियाला गर्ल कनिका आहूजा के जबरदस्त चर्चे
तो वहीं इस गेम की वजह से इस वक्त सोशल मीडिया पर 'पटियाला गर्ल' कनिका आहूजा के जबरदस्त चर्चे हैं, 21 साल की कनिका के बारे में लोग ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं क्योंकि ऑलराउंडर कनिका आहूजा ने इस मैच के जरिए टी20 डेब्यू किया है।
ब्रेक बॉलिंग स्पेशलिस्ट हैं कनिका आहूजा
मालूम हो कि वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ही अपने तूफानी अंदाज से सुर्खियों में आई कनिका से क्रिकेट प्रेमियों को खासी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि लेफ्ट हैंडेड और ब्रेक बॉलिंग स्पेशलिस्ट कनिका का बल्ला यहां भी आग उगलेगा।
वुमेंस इमर्जिंग कप में 'प्लेयर ऑफ द मैच'
आपको बता दें कि वुमेंस प्रीमियर लीग में उन्होंने टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली की टीम आरसीबी को पहली जीत दिलाई थी। तो वहीं वो वुमेंस इमर्जिंग कप में 'प्लेयर ऑफ द मैच' थीं।
कनिका का लुक एकदम लड़कों जैसा
कनिका केवल अपने खेल के ही कारण चर्चा में नहीं रहती हैं बल्कि वो अपने लुक को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं क्योंकि उनका लुक एकदम लड़कों जैसा है। 7 अगस्त 2002 को पटियाला में जन्मी कनिका का पूरा नाम कनिका सुरिंदर आहूजा है। कनिका के पिता का नाम सुरिंदर कुमार और मां का नाम कोमल आहूजा है।
वो बचपन में पतंग उड़ाती थीं और स्केटिंग का शौक था
कनिका का लगाव शुरू से ही खेल के प्रति रहा है, हालांकि वो बचपन में पतंग उड़ाती थीं और स्केटिंग का शौक रखती थीं। उनकी पतंग उड़ाने की आदत से उनकी मां बहुत ज्यादा परेशान रहा करती थीं इसलिए उन्होंने उनका ध्यान हटाने के लिए हाथ में बल्ला पकड़ाया था लेकिन तब उन्हें नहीं पता था कि उनकी छोटी सी कनिका इसी बैट के जरिए टीम इंडिया में खेलेगी।
क्रिकेट से कनिका को बेइंतहा मोहब्बत
क्रिकेट से कनिका को इस कदर मोहब्बत हुई कि उन्होंने खुद को क्रिकेट को ही समर्पित कर दिया और आज वो अपने दम पर वहां पहुंच गईं, जहां पहुंचना हर किसी के बस में नहीं होता।
विराट कोहली ने की थी कनिका की तारीफ
इस पावर हिटर की तारीफ रन मशीन विराट कोहली भी कर चुके हैं, उन्होंने तो उसे बल्ला भी गिफ्ट किया था। वैसे कनिका विराट को अलावा मिस्टर 360 यानी सूर्य कुमार यादव की बहुत बड़ी फैन हैं। कनिका को आरसीबी ने 35 लाख रु में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications