भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20: कौन से बल्लेबाज दिखाएंगे अपना जलवा?

भारत और आयरलैंड के बीच T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज डबलिन में खेला जाना है, जहां कुछ खास बल्लेबाजों पर हमारी नजर रहेगी।

यह खिलाड़ी मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं और इनमें कई सितारे ऐसे हैं जो भविष्य में चमकते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के लंबे समय तक सेवा कर सकते हैं।

India vs Ireland

आज के मैच में ऋतुराज गायकवाड पर विशेष नजर रहेगी, जो ठोस बल्लेबाज हैं और 2023 में खेले गए 17 T20 मैचों में 43.50 के औसत के साथ 609 रन बना चुके हैं। एक और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा है जिन्होंने 2023 में T20 में 17 मुकाबले खेलते हुए 43 की औसत के साथ 516 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 155 का है, जो ऋतुराज गायकवाड़ के 146 के स्ट्राइक रेट से कहीं ज्यादा है।

आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी टेक्टर पर भी नजर बनी रह सकती है, खासकर रवि बिश्नोई के खिलाफ वे इस बार चूकना नहीं चाहेंगे, क्योंकि लेग स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। इस खिलाड़ी ने लेग स्पिन के खिलाफ 122 गेंद खेली हैं जिसमें सिर्फ दो बार आउट होते हुए, 68.5 के औसत के साथ 137 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs IRE 2nd T20I: गायकवाड, जायसवाल और वर्मा के साथ ये फैंटेसी 11 है दमदार

ऐसे ही यशस्वी जायसवाल ऐसे बल्लेबाज हैं जो टॉप ऑर्डर पर तेज स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करेंगे। उन पर भी उत्सुकता भरी नजर बनी रहेगी।

भारत इस सीरीज का पहला मैच जीत चुका है। डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीते गए इस मुकाबले में टीम इंडिया को करीबी जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+