IND vs IRE 2nd T20I: गायकवाड, जायसवाल और वर्मा के साथ ये फैंटेसी 11 है दमदार

भारत और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है, जहां जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी।

बुमराह ने पहले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच सरीखा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। देखते हैं आज के मुकाबले की फैंटेसी टीम कैसी हो सकती है।

IND vs IRE 2nd T20I Fantasy 11

ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा भारत के तीन ऐसे बल्लेबाज हैं जो आपको पॉइंट दे सकते हैं। गायकवाड़ ने 2023 में खेले गए मैचों में 16 पारियों के दौरान 609 रन बनाए हैं। ये खिलाड़ी बढ़िया टच में लग रहा है और वे पहले मैच में भी नाबाद रहे थे।

यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने सिक्का हाल के मैचों में खूब चला है। आयरलैंड दौरे पर पहले मैच में तिलक हालांकि खाता नहीं खोल पाए थे, लेकिन ये उनका महज एक खराब दिन था। ये सितारा भी आज चमकने के लिए बेताब होगा।

आयरलैंड के बल्लेबाज हैरी ट्रेक्टर ने 37 T20 इंटरनेशनल पारियों में 1038 रन बनाए हैं और वे एक काफी ठोस बल्लेबाज हैं, जो स्पिन को भी बढ़िया तरह से खेल सकते हैं। ऑलराउंडरों में कर्टिस कैंपर फिर से छाए रहेंगे, जिन्होंने पहले मैच में अपनी टीम को वापसी करने वाली पारी खेली थी तो विकेटकीपर में लोरकैन टकर के लिए परिस्थितियों काफी आदर्श हैं।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह भारत के ऐसे खिलाड़ी हैं, जो T20 में महारत हासिल कर चुके हैं, तो आयरलैंड टीम के लिए जोशुआ लिटिल और मार्क अडेयर के लिए परिस्थितियां बहुत बढ़िया हैं।

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Match: फ्री में देख सकेंगे भारत-आयरलैंड मैच, बेहद आसान है प्रोसेस, करना होगा यह काम

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी-20 मुकाबले के लिए फेंटेसी टीम इस प्रकार है-

बल्लेबाज- ऋतुराज गायकवाड, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, हैरी टेक्टर

ऑल राउंडर- कर्टिस कैंपर

विकेटकीपर- लॉरकेन टकर

बॉलर- जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जोशुआ लिटिल, मार्क अडेयर

इस टीम में आप यशस्वी जायसवाल, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी को कप्तान उप कप्तानी के लिए बेहतर विकल्प मान सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+