India vs Ireland: बुमराह की कप्तानी में आयरलैंड से टक्कर, जानें फ्री में मैच कहां देख पाएंगे

India vs Ireland Live Telecast Details: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टी20 सीरीज समाप्ति की तरफ अग्रसर है। तीन मैच खेले जा चुके हैं और दो मैच बचे हैं। सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज अभी 2-1 से आगे चल रही है। इसके बाद टीम इंडिया का एक और असाइनमेंट है। भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी।

आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी20 सीरीज खेलेगी लेकिन इसके लिए एक अलग टीम की घोषणा की गई है। दूसरी टीम आयरलैंड भेजने का कारण भी है। एशिया कप की वजह से ऐसा किया गया है। सीनियरों को एशिया कप में खेलना है, इस वजह से बीसीसीआई ने युवा टीम आयरलैंड के लिए घोषित की है।

jasprit bumrah

खास बात यह है कि आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का कप्तान जसप्रीत बुमराह को बनाया गया है। बुमराह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वर्ल्ड कप तक उनको पूरी तरह से तैयार करने के लिए टी20 सीरीज में खेलने भेजा जाएगा। सीनियर होने की वजह से वह कप्तान भी हैं।

पीठ की चोट के बाद वापस आने वाले बुमराह के साथ ऋतुराज गायकवाड़ भी लीडरशिप की भूमिका निभाएँगे। ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तान बनाया गया है। 19 अगस्त से शुरू होने वाली यह सीरीज 23 अगस्त तक समाप्त हो जाएगी। सिर्फ तीन मुकाबले खेले जाएँगे।

भारत और आयरलैंड सीरीज का सीधा प्रसारण

स्पोर्ट्समिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण जियो सिनेमा पर किया जाएगा। इसके अलावा फैन्स के पास एक विकल्प और रहेगा। स्पोर्ट्स 18 पर भी मुकाबलों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। एक बार फिर से फैन्स मैचों को फ्री में देख पाएँगे।

भारत और आयरलैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रम

भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला 18 अगस्त को खेलेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा और सीरीज समाप्त हो जाएगी। सभी तीनों मुकाबले डब्लिन में खेले जाएँगे।

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

जसप्रीत बुमराह (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+