यशस्वी हैं टैलेंट के पॉवरहाउस, तो तिलक का भविष्य है चमकदार, इन दोनों के साथ ये बॉलर भी है दमदार

भारत के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। दोनों बाए हाथ के युवा हैं, एक ऐसे बल्लेबाज, जिनकी भारत को लंबे समय से खोज है।

दोनों ही खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चमकदार प्रदर्शन किया था। जायसवाल ने साल 2022 से अब तक खेले गए टी20 मैचों में 36 पारियों में 1239 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 37.54 रहा है।

India vs Ireland T20 Series: Jaiswal, Varma

युवा बल्लेबाज ने ये रन 150.91 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए हैं। ये आंकड़े मिलकर शानदार बन जाते हैं। तिलक भी कम नहीं हैं। ये बल्लेबाज तकनीकी क्षमता में जायसवाल से भी ठोस लगता है। ऐसा लगता है तिलक के पास भरोसा कहीं ज्यादा है।

साल 2022 से अब तक तिलक ने 36 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 43.21 के औसत के साथ 1210 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट जायसवाल से काफी कम है, जो 141.85 का है। लेकिन तिलक मिडिल ऑर्डर में भारत की जरूरत को पूरी कर सकते हैं।

आयरलैंड का एक और युवा इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अपनी छाप छोड़ना चाहेगा, जिनका नाम है जोशुआ लिटिल। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए प्रभावित करने वाली बॉलिंग करने वाला ये बाए हाथ के बॉलर साल 2022 से अब तक ग्लोबल लेवल पर विभिन्न टी20 लीगों के जरिए अपना प्रभाव छोड़ चुका है।

ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत के लिए सीरीज का पहला T20 मैच, आयरलैंड के साथ मुकाबले में कौन होंगे फैंटेसी टीम के हीरो?

लिटिल ने 58 मैचों में 19.32 के औसत के साथ 58 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका इकोनमी रेट 7.76 रहा है, स्ट्राइक रेट 14.6 रहा है। इस खिलाड़ी को भी अभी लंबी रेस दौड़नी है। ऐसे ही अर्शदीप सिंह ने भी साल 2022 से अब तक 31 टी20 मैचों में 18.43 की औसत के साथ 48 विकेट लिए हैं, लेकिन 8.52 के इकोनमी रेट के साथ वे थोड़े खर्चीले रहे हैं।

मजेदार बात ये है कि ये चारों ही बाए हाथ के खिलाड़ी हैं। इनमें टी20 को लेकर अपार संभावनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+