IND vs IRE: भारत के लिए सीरीज का पहला T20 मैच, आयरलैंड के साथ मुकाबले में कौन होंगे फैंटेसी टीम के हीरो?
भारत और आयरलैंड की टीमें आज डबलिन में तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ मैदान में उतर रही हैं, जहां पर फैंटेसी टीम बनाने के लिए फैंस में अभी से उत्सुकता है। आयरलैंड के खिलाड़ियों के बारे में कम जानकारी और भारत के नए खिलाड़ियों के चलते फैंटेसी टीम और भी दिलचस्प हो गई है।
टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में उतर रही है। ये मैच आज शाम 7 बजकर 30 मिनट पर भारतीय समयानुसार होगा। इस मैच के लिए फैंटेसी टिप्स आप यहां से हासिल कर सकते हैं।

टॉप बल्लेबाज कौन हो सकते हैं-
रुतुराज गायकवाड़ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल 2023 में फैंटेसी टीम बनाने वालों को कम ही निराश किया था। वे इस बार इंटरनेशनल मंच पर भी प्वाइंट्स कमाकर देने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। ऐसे में यशसवी जायसवाल नई सनसनी हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बताया है कि वे टेस्ट के बाद टी20 में भी कमाल कर सकते हैं।
भारत के एक और खिलाड़ी तिलक वर्मा ने भी वेस्टइंडीज दौरे पर प्रभावित किया था। वे टी20 में भारत के बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर नजर आए थे। वहीं, आयरलैंड के हैरी टेक्टर भी फैंटेसी टीम के लिए बढ़िया चॉइस हो सकते हैं। इस मैदान पर इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड शानदार है।
ऑलराउंडर- कर्टिस कैंफर यहां ऑलराउंडर की भूमिका में होंगे, जो लोअर मिडिल ऑर्डर पर भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और मददगार परिस्थितयों में गेंद को स्विंग करा सकते हैं।
विकेटकीपर- लॉकरेन टकर यहां छुप रुस्तम हैं क्योंकि भारत के पास निरंतरता से परफॉर्म करने वाले कीपर इस सीरीज में नहीं है। टकर अपनी बल्लेबाजी के अलावा, कीपिंग से प्वाइंट दे सकते हैं।
गेंदबाज कौन होंगे-
गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का चयन खुद तय है। रवि बिश्नोई के लिए भी परिस्थितियां आदर्श हैं। अर्शदीप सिंह और जोशुआ लिटिल दोनों बाए हाथ के सीमर हैं जो विपक्षी टीमों को तंग कर सकते हैं। मार्क अडायर एक हटकर किया गया चुनाव है, जिन्होंने इस मैदान पर पिछले 6 मैचों में 9 विकेट चटकाएं हैं। वे बल्लेबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अश्विन को वर्ल्ड कप में चुने जाने की परवाह नहीं, टीम सिलेक्शन की 'टेंशन' पर जानिए क्या जवाब दिया
भारत बनाम आयरलैंड फैंटेसी इलेवन टीम-
बल्लेबाज- रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, हैरी टेक्टर,
ऑलराउंडर- कर्टिस कैंफर
विकेटकीपर- लॉकरेन टकर
बॉलर- जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जोशुआ लिटिल, मार्क अडायर
अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल जैसे इन फॉर्म खिलाड़ियों को कप्तान या उप-कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications