भारत बनाम आयरलैंड: इन चार बल्लेबाजों के दम पर और रोचक होगा पहला टी20 मुकाबला

भारत और आयरलैंड के बीच आज डबलिन में भारत के आयरलैंड दौरे का पहला मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की T20 सीरीज का आगाज आज ही हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम काफी युवा है और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में खेलने के लिए उतार रही है। आयरलैंड के पास अपनी एक मजबूत टीम है, जिसकी अगुवाई पॉल स्टर्लिंग कर रहे हैं।

India vs Ireland 1st T20

आइए देखते हैं, इस मुकाबले में किन-चार बल्लेबाजों पर नजर रहने वाली है-

पॉल स्टर्लिंग- इस खिलाड़ी ने पिछले आठ मैचों में 36 की औसत और 161.19 के स्ट्राइक रेट के साथ 216 रन बनाए हैं जो बहुत जबरदस्त आंकड़ा है। स्टर्लिंग काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और 129 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने का एक्सपीरियंस रखते हैं।

कर्टिस कैंफर- आयरलैंड के इस बल्लेबाज के आंकड़े और भी शानदार हैं, जिन्होंने पिछले 10 T20 मैचों में 189 रन बनाए हैं और उनका औसत 47.25 रहा है। इस खिलाड़ी ने 147.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। यह खिलाड़ी युवा है और 24 साल का ही है, जिनके पास 39 T20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव है।

तिलक वर्मा- भारत के इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पर्याप्त मैच खेलने का अनुभव है। वे काफी युवा बल्लेबाज हैं जिन्होंने पांच मैचों में 173 बनाए हैं और उनका औसत 57.66 रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 140.65 रहा है।

ये भी पढ़ें- चोट, संन्यास, कॉन्टैक्ट के चलते ये खिलाड़ी थे बाहर, अब वनडे वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों की वापसी से आएगी बहार

यशस्वी जयसवाल- बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास भी तिलक वर्मा की तरह का ही सुनहरा भविष्य दिखाई देता है, जिन्होंने अपने पिछले तीन मैचों में 158 के स्ट्राइक रेट और 45 की औसत के साथ 90 बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+