India vs Ireland: टीम इंडिया ने आयरलैंड को छह विकेट से हराया, प्रतिका रावल ने खेली तूफानी पारी
India vs Ireland highlights 1st odi: स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में गैबी लुईस की आयरलैंड से भिड़ी। भारत की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उभरती हुई सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल ने 89 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत महिला टीम ने शुक्रवार को राजकोट में आयरलैंड की टीम के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
भारत की ओर से प्रिया मिश्रा ने दो विकेट चटकाए, जबकि स्टैंड-इन कप्तान स्मृति मंधाना, प्रतीक रावल और तेजल हसबनीस ने मेजबान टीम को आसान जीत दिलाने के लिए बहुमूल्य पारियां खेलीं। यह भारत की आयरलैंड की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पर वनडे फॉर्मेट में 13वीं जीत थी।

स्मृति मंधाना ने खेली 41 रनों की तेज पारी
240 रनों का पीछा करते हुए अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 41 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दी। उनकी सलामी जोड़ीदार प्रतीक रावल ने मैच विजयी अर्धशतक जमाया और भारतीय महिलाओं को आयरिश टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में मदद की।
गैबी लुईस ने खेली 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी
आयरलैंड की सलामी बल्लेबाज और कप्तान गैबी लुईस ने 129 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 92 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। आयरिश कप्तान के अलावा, मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाज लीह पॉल ने 73 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, जिसकी बदौलत उनकी टीम 50 ओवरों में 238/7 का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही, लेकिन उनकी पारी टीम को हार से नहीं बचा सकी।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतीक रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, सायली सतघरे, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, तीतास साधु।
आयरलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), ऊना रेमंड-होए, ओरला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लीह पॉल, कूल्टर रीली (विकेट कीपर), अर्लीन केली, जॉर्जिना डेम्पसी, फ्रेया सार्जेंट, एमी मैगुइरे।












Click it and Unblock the Notifications