VIDEO: आखिर यशस्वी जायसवाल को किससे लगता है डर, फैन गर्ल के सामने खुद कबूल की सच्चाई

India vs England Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 353 बना लिए हैं। इसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महज 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।

जायसवाल से होगी उम्मीदें

पिछले दो टेस्ट मैचों में भारत के लिए दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल पर एक बार फिर फैंस की उम्मीदें टिकी हुई है। इस बीच यशस्वी जायसवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यशस्वी जायसवाल से एक महिला फैन कुछ कहती हुई नजर आ रही है। इसके बाद जायसवाल ने जो रिएक्शन दिया और कहा वह वायरल हो गया।

Yashasvi Jaiswal 1

फॉर्म में हैं जायसवाल

टेस्ट सीरीज की शुरुआती 3 टेस्ट मैचो में लगातार दो डबल सेंचुरी जड़ने वाले यशस्वी जयसवाल सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला फैन बार-बार यह यशस्वी से निवेदन करती हैं कि प्लीज एक बार वह अपने बगल में बैठे शख्स को दिखा दे। लेकिन जायसवाल यह कहकर मना कर देते हैं कि उन्हें भी उस शख्स से सबसे ज्यादा डर लगता है।

महिला फैन ने की गुजारिश

वीडियो में ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े जायसवाल नारंगी रंग की जर्सी पहने हुए हैं। यशस्वी दर्शक दीर्घा पर बैठी एक महिला की तरफ देखते हैं तभी महिला फैन उनसे कहती हैं कि जो उनके बगल में बैठा शख्स हैं उन्हें वह बोले कि इधर आ जाए। महिला बार-बार उस शख्स को दिखाने की गुहार लगाती हैं। बता दें कि वह शख्स कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा होते हैं हालांकि वीडियो में रोहित शर्मा का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+