पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने जड़ा था शतक, लिस्ट में शामिल चौंकाने वाला नाम

India Vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस सीरीज को जीतने की होगी। लंबे समय से भारतीय टीम इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हो सकी है। लिहाजा इस साल शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी इतिहास रचना चाहेगी। आइए एक नजर डालते हैं पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर शतक जमाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर...

ऋषभ पंत ने बनाए थे 146 रन (India Vs England Test Series)

पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में चार भारतीय खिलाड़ियों ने शतक जड़ने में सफलता हासिल की थी। इस लिस्ट में सबसे पहले बात ऋषभ पंत आते हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर उन्होंने सिर्फ 111 गेंदों में 146 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी और मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

India 1

रवींद्र जडेजा ने भी बल्ले से किया था कमाल

ऋषभ पंत के अलावा दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी बल्ले से दमखम दिखाने का काम किया था। उन्होंने 194 गेंदों में 104 रनों की संयमित पारी खेली। जडेजा की यह पारी पंत की आक्रमकता के बिल्कुल विपरीत थी, लेकिन उतनी ही जरूरी। दोनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में ला दिया। शुरुआती विकेट गिरने के बाद जडेजा और पंत ने टीम को संभालने का काम किया था। पंत से तो फैंस को उम्मीद थी लेकिन जडेजा ने शतक जड़ सभी को चौंका दिया था।

रोहित-राहुल भी थे चमके

इसके बाद द ओवल में रोहित शर्मा ने 256 गेंदों पर 127 रनों की शतकीय पारी खेली। यह टेस्ट क्रिकेट की एक क्लासिक पारी थी। रोहित के अलावा लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर केएल राहुल ने 250 गेंदों में 129 रन बनाए। उस समय बादल छाए हुए थे और गेंद स्विंग हो रही थी, लेकिन राहुल ने पूरी परिपक्वता और शांत दिमाग से बल्लेबाजी की। उनकी पारी ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और मैच जीतने की नींव रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+