IND vs ENG: कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां होगा LIVE टेलीकास्ट, पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम... जानिए सब यहां
1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट खेला जाना है। दुनियाभर के दिग्गज और फैंस इस टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क: 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट खेला जाना है। दुनियाभर के दिग्गज और फैंस इस टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं। यह टेस्ट पिछले साल भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। 2021 में ये मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाना था, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों के कारण मैच को स्थगित कर दिया गया था। यही मैच अब 1 जुलाई से एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।

कैसा रहेगा मौसम का हाल
इंग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले 5वें टेस्ट मैच का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इंग्लैंड का मौसम फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है, क्योंकि शुरुआती 3 दिन बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इंग्लैंड के मौसम की खासियत है कि वह कभी भी बदल सकता है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला है 1 जुलाई से 5 जुलाई तक इंग्लैंड के मौसम का हाल...
1 जुलाई: तापमान 19-11 डिग्री, हवा 15-25 किलीमीटर प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 69% - 77%, बारिश 50% से 80%
2 जुलाई: तापमान 18-9 डिग्री, हवा 15-25 किलीमीटर प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 77% - 83%, बारिश 83% से 24%
3 जुलाई: तापमान 19-9 डिग्री, हवा 10-15 किलीमीटर प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 68% - 79%, बारिश 36% से 12%
4 जुलाई: तापमान 20-10 डिग्री, हवा 10-15 किलीमीटर प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 14% - 18%, बारिश 19% से 12%
5 जुलाई: तापमान 19-10 डिग्री, हवा 10-15 किलीमीटर प्रति घंटे, ह्यूमिडिटी 62% - 78%, बारिश 10% - 12%

कैसी होगी एजबेस्टन की पिच
एजबेस्टन की पिच शुरुआती दिन तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी, वो पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। भारत अगर टॉस जीतता है, तो वो बिल्कुल नहीं चाहेगी कि पहले जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाजों का सामना करें। पहली पारी में यहां पर औसतन स्कोर 308 रन रहता है। एजबेस्टन में चौथी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने भी 20 टेस्ट जीते हैं, जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए 18 मैचों में बाजी मारी है, जो यह साबित करता है कि यहां कि पिच बाद में बल्लेबाजों के लिए काफी आसान हो जाती है।

कहां होगा LIVE प्रसारण, कितने बजे शुरू होगा मैच
कहां खेले जाएंगे मैच: पांचवां टेस्ट एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच: टेस्ट मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा और टॉस 2:30 बजे होगा।
यहां होगा प्रसारण: भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट Sony नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
Sony Six - इंग्लिश
Sony Ten 3 - हिन्दी
Sony Ten 4 - तमिल or तेलगु
Sony Liv - Streaming

कैसी है दोनों टीमें
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा , श्रीकर भारत (विकेटकीपर)
रोहित शर्मा को कोरोना होने के बाद मयंक अग्रवाल को भी टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है।
इंग्लैंड- बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, सैम बिलिंग्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, जैक लीच, एलेक्स लीज़, क्रेग ओवरटन, जेमी ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप।












Click it and Unblock the Notifications