IND vs ENG: सेमीफाइनल में कोहली का बल्ला मचाएगा हल्ला, एडिलेड में खूब बरसेंगे रन!

इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। विराट कोहली मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं।

India vs England T20WC 2022 2nd Semi final: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। विराट कोहली मौजूदा समय में कमाल के फॉर्म से गुजर रहे हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद विराट कोहली अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। विराट कोहली सेमीफाइनल से पहले नेट्स पर खूब पसीना बहा रहे हैं। फैंस अपने इस पसंदीदा क्रिकेटर से एक और यादगार पारी की उम्मीद कर रहे होंगे।

एडिलेड में जमकर चलता है कोहली का बल्ला

एडिलेड में जमकर चलता है कोहली का बल्ला

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच में एक बार फिर विराट कोहली पर सबकी नजरें टिकी होंगी। एडिलेड का ओवल मैदान विराट कोहली का पसंदीदा ग्राउंड है। वहां कोहली का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। कोहली का बल्ला इस मैदान पर जमकर हल्ला बोलता है। यही वजह है कि वह सेमीफाइनल में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम खिलाड़ी होंगे। कोहली अगर सेमीफाइनल में रन बनाते हैं तो यह भारत के लिए काफी अच्छी बात होगी।

कोहली के बल्ले से होती है रनों की बरसात

कोहली के बल्ले से होती है रनों की बरसात

विराट कोहली ने एडिलेड के मैदान पर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 14 पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 75.58 की औसत से कुल 907 रन बनाए हैं। इस मैदान पर टेस्ट मुकाबलों में कोहली के बल्ले से तीन शतक निकले हैं। जबकि चार बार वह पचास से अधिक का स्कोर बनाने में सफल रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने इसी मैदान पर नाबाद 64 रनों की पारी खेली थी।

वर्ल्ड कप में कमाल कर रहे हैं कोहली

वर्ल्ड कप में कमाल कर रहे हैं कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने एक अश्विसनीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने का काम किया था। इस मैच के बाद से कोहली का बल्ला लगातार चल रहा है। जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दे तो बाकी सभी मैच में कोहली ने टीम के लिए अहम योगदान दिया है। कोहली के फॉर्म में आने से टीम को एक नई ताकत मिली है। कप्तान रोहित शर्मा भी कई बार कोहली की तारीफ कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+