इंग्लैंड दौरे पर एक साथ दो देशों में खेलती नजर आयेगी भारतीय टीमें, एक ही दिन में खेले जायेंगे दो मैच

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल 2022 अपने आखिरी हफ्तों में पहुंच चुकी है, जिसे खत्म होने में अब लगभग 10 दिन का समय बाकी रह गया है। हालांकि आईपीएल के खत्म होने के बाद भारतीय टीम के फैन्स के लिये क्रिकेट का रोमांच खत्म नहीं होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम को इसके बाद 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिये साउथ अफ्रीका की मेजबानी करनी है तो वहीं पर 2 टी20 मैचों के लिये आयरलैंड और फिर सभी प्रारूपों के मैच खेलने के लिये इंग्लैंड का दौरा करना है।

IND vs ENG

इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम के पूरे दौरे को लेकर जानकारी दी है, जिसे देखने के बाद कई फैन्स खुश और हैरान होने वाले हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम 16 जून को ही भारत से रवाना होगी। इस खबर के साथ ही इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि भारतीय चयनकर्ता साउथ अफ्रीका सीरीज के लिये भारत की बी टीम उतारने वाली है।

और पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 ट्रॉयल्स के दौरान मैच रेफरी को ही पीटा, अब रेसलर पर लगा लाइफ टाइम बैन

इंग्लैंड दौरे पर वार्म अप मैच भी खेलेगी भारतीय टीम

इंग्लैंड दौरे पर वार्म अप मैच भी खेलेगी भारतीय टीम

ईसीबी ने आगे जानकारी देते हुए बताया है कि बर्मिंघम में एक जून से खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम एक 4 दिवसीय वार्म अप मैच भी खेलेगी, जिसका आयोजन लीसेस्टर काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ लीसेस्टर में ही खेला जायेगा। इस मैच का आयोजन 24 जून से होगा जो कि एक फर्स्ट क्लास मैच के रूप में गिना जायेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार भारत की टेस्ट टीम के साथ ही सीमित ओवर्स प्रारूप के लिये एक दूसरी टीम भी इंग्लैंड के लिये उड़ान भरेगी जो कि आयरलैंड के डबलिन में 26 और 28 जून को खेले जाने वाले टी20 मैचों का हिस्सा बनेगी।

एक साथ दो देशों में खेलती नजर आयेगी भारतीय टीमें

एक साथ दो देशों में खेलती नजर आयेगी भारतीय टीमें

इस दौरान भारत की बी टीम आयरलैंड के साथ एक जुलाई और 3 जुलाई को वार्म अप मैच भी खेलती नजर आयेगी जिनका आयोजन नॉर्थैम्पटनशायर और डर्बीशायर के मैदान पर खेले जायेंगे। उल्लेखनीय है कि इस दौरान जब भारत की बी टीम वॉर्मअप मैचों में शिरकत कर रही होगी उसी दौरान बर्मिंघम में भारत की टेस्ट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही होगी। भारत को एक जुलाई से 5 जुलाई के बीच एक टेस्ट मैच खेलना है जो कि पिछले साल खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ आखिरी मैच है। भारत की बी टीम इंग्लैंड के खिलाफ 7 से 17 जुलाई के बीच खेले जाने वाले 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की तैयारी के लिये आयरलैंड के साथ वार्म अप मैच खेलती नजर आयेगी।

राहुल द्रविड़ की देख-रेख में होगी सीरीज

राहुल द्रविड़ की देख-रेख में होगी सीरीज

इस पूरे दौरे की सबसे खास बात यह है कि भारत की दो टीमें एक साथ दो अलग-अलग देशों में एक ही दिन मैच खेलती नजर आयेगी। जहां पर भारत की टेस्ट टीम लिएस्टर में 4 दिवसीय फर्स्ट क्लास मैच खेल रही होगी तो वहीं पर भारत की बी टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही होगी और जब भारत की ए टीम टेस्ट मैच खेल रही होगी तो वहीं पर बी टीम वार्मअप मैच खेल रही होगी। इस पूरे दौरे का आयोजन हेड कोच राहुल द्रविड़ की देख रेख में हो रहा है जो कि बीसीसीआई और चयनसमिति के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं। इस दौरे के बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां पर वो 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी और इस सीरीज के आखिरी दो मैच अमेरिका में खेले जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+