Ishan Kishan को मिली बगावत की सजा, फ्लॉप केएस भरत को फिर मौका, आखिर ये हो क्या रहा है?
India vs England Ishan Kishan: इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार यानी कि 10 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीम की घोषणा की। भारतीय टीम में दो दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
दो दिग्गजों की वापसी
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और केएल राहुल बाकी के तीन मैचो के लिए टीम में वापस आ गए हैं। दूसरे मैच से चोट के कारण यह दोनों ही खिलाड़ी बाहर हो गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में यह दोनों ही खिलाड़ी अपना दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे।

नहीं हुई कोहली की वापसी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बचे हुए तीन मुकाबले में भी टीम के साथ नहीं हैं। विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि विराट कोहली पर्सनल कारणों की वजह से इन मुकाबलो में भाग नहीं ले सकेंगे। दूसरी तरफ ईशान किशन को भी बचे हुए मुकाबले में वापसी करने का मौका नहीं मिला है।
ईशान किशन पर भी सवाल बरकरार
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, ईशान किशन ने बीसीसीआई से दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही मेंटल हेल्थ की समस्या बताते हुए छुट्टी ली थी। जिसके बाद उन्हें दुबई में पार्टी करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशान की हरकत की वजह से बीसीसीआई और टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ काफी नाराज हैं।
केएस भरत को फिर मौका
लगातार बल्ले से फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले केएस भारत को भी टीम में जगह मिली है। केएस भरत ने शुरुआती दोनों ही मुकाबले में गेंद और बल्ले से साधारण प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है जिससे क्रिकेट फैंस नाखुश हैं और वह लगातार बीसीसीआई की आलोचना कर रहे हैं।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications