IND vs ENG: ट्रिपल सेंचुरी जड़ने वाले खिलाड़ी को क्यों नहीं मिला मौका? चयनकर्ताओं पर फूटा पठान का गुस्सा

India vs England, playing XI: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में इंग्लैंड की कोशिश भारत के खिलाफ पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने की होगी। भारतीय टीम में पहले दो टेस्ट मैच में विराट कोहली खेलते नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली की जगह सबको उम्मीद थी कि सरफराज खान को टीम में शामिल किया जाएगा।

रजत पाटीदार को मिला मौका: विराट कोहली के बाहर जाने के बाद इंडिया ए के लिए शतक जड़ने वाले रजत पाटीदार को कोहली की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया हैष भारतीय चयनकर्ताओं के इस फैसले से क्रिकेट फैंस खुश नहीं है। दूसरी तरफ क्रिकेट के कई दिग्गज भी चयनकर्ताओं की आलोचना कर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी रजत पाटीदार के चयन पर सवाल उठाया है।

India vs England 1

सफराज की क्या गलती है? घरेलू टूर्नामेंट में अपने बल्ले से लगातार रनों की बारिश करने वाले सरफराज को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए सरफराज खान बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बावजूद भी उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई है। इरफान पठान ने अब सरफराज खान को लेकर आवाज उठाई है और इसके साथ ही उन्होंने चयनकर्ताओं की आलोचना भी की।

शानदार रहा है करियर: सरफराज खान के फर्स्ट क्लास आंकड़े को शेयर करते हुए इरफान पठान ने लिखा अगर आप उनकी जगह होते और टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलती तो आपके मन में क्या चलता? सरफराज खान ने 44 फर्स्ट क्लास मैच में कुल 3751 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 68.20 की औसत से लगातार बड़ी पारी खेलने में सफलता हासिल की है। सरफराज खान का बेस्ट स्कोर 301 रन नाबाद है। जो उन्होंने साल 2020 के रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेली थी। तिहरा शतक जड़ने के बावजूद भी सरफराज खान भारतीय टेस्ट टीम में एंट्री पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+