IND vs ENG: धोनी के घर रांची में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, 145 साल के इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा
India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दो दिनों में इंग्लैंड का पलड़ा भारत पर भारी दिखाई पड़ रहा है। इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहली पारी में दमदार प्रदर्शन करते हुए 353 बनाने का काम किया।
फ्लॉप रहे भारतीय खिलाड़ी
इसके जवाब में भारतीय टीम के बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे। 353 रनों के जवाब में भारतीय टीम चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 7 विकेट खोकर 219 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। दूसरी तरफ पिछले टेस्ट में डेब्यू करने वाले सरफराज खान का बल्ला भी यहां खामोश ही रहा।

ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव ने संभाली पारी
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 170 रन तक ही सात विकेट गंवा दिए थे। लेकिन ध्रुव जुरेल और कुलदीप यादव ने पारी को संभालने का काम किया।
टेस्ट क्रिकेट में बना नया रिकॉर्ड
भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपनी पारी के दौरान ऑफ स्पिनर गेंदबाज शोएब बशीर के खिलाफ जोरदार छक्का लगाया। इस छक्के के साथ ही उन्होंने एक नया रिकॉर्ड भी कायम कर लिया। इस टेस्ट सीरीज में दोनों ही टीमों की ओर से अब तक कुल 75 छक्के लगाए जा चुके हैं। जो क्रिकेट इतिहास का एक नया रिकॉर्ड है।
भारत ने रचा इतिहास
टेस्ट क्रिकेट के करीब 145 साल के इतिहास में किसी एक सीरीज में इतने छक्के नहीं लगे थे। भारत इंग्लैंड के इस मुकाबले ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 की एशेज में लगे 74 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं भारतीय टीम ने 50 से अधिक छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है। दरअसल इससे पहले कोई भी टीम एक टेस्ट सीरीज के दौरान इतने छक्के लगाने में कामयाब नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications