IND vs ENG: जीत हासिल करने के लिए बेईमानी पर उतर आए अंग्रेज! हरकत देख कप्तान रोहित भी हुए हैरान
India vs England 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम रांची टेस्ट में तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। भारतीय गेंदबाजों की कोशिश इंग्लैंड को दूसरी पारी में कम से कम स्कोर पर ऑल आउट करने की होगी। भारत ने पिछले दोनों मुकाबले में जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाने में सफलता हासिल की है।
खेल भावना पर उठे सवाल
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में होने वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने शतक जड़ा। जो रूट इस सीरीज में पहली बार अपनी लय में दिखाई दिए। इस मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खेल भावना पर भी सवाल उठने लगे हैं।

खिलाड़ियों ने की बेवजह अपील
भारत की पहली पारी के 20वें ओवर में ओली रॉबिंसन की गेंद पर यशस्वी जायसवाल के खिलाफ कट बिहाइंड की अपील की गई। यशस्वी जायसवाल पूरी तरह से आस्वस्थ दिखाई दे रहे थे। उन्हें पक्का यकीन था कि गेंद जमीन को छूकर विकेटकीपर के ग्लव्स में गई है। लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाड़ी और कप्तान बेन स्टोक्स लगातार अंपायर से आउट की अपील कर रहे थे।
थर्ड अंपायर ने दिया नॉट आउट
जिसके बाद थर्ड अंपायर के पास इस मामले को भेजने का काम किया गया। रिप्ले में साफ तौर पर देखा गया कि गेंद विकेटकीपर के ग्लव्स में जाने से पहले जमीन को छू चुकी है। तीसरे अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को नॉट आउट दिया। इसके बावजूद भी इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स काफी गुस्से में नजर आए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि यशस्वी आउट होने से कैसे बच गए।
रोहित की हो रही प्रशंसा
दूसरी तरफ ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस मंजर को देखकर हैरान थे। रोहित शर्मा की खेल भावना की प्रशंसा क्रिकेट फैंस करते रहते हैं। मैच के पहले दिन रोहित शर्मा ने जो रूट का स्लिप में कैच पकड़ा था। हालांकि रोहित इस बात को लेकर निश्चित नहीं थे कि उन्होंने गेंद को सही से पकड़ा है या नहीं। ऐसे उन्होंने खुद ही अंपायर से दोबारा चेक करने की मांग की थी।
स्टोक्स ने कही थी यह बात
इसके बाद थर्ड अंपायर ने माना था कि रोहित के हाथ में जाने से पहले गेंद बाउंस हो गई थी। एक तरफ रोहित शर्मा की खेल भावना की प्रशंसा की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बेन स्टोक्स को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले बेन स्टोक ने राजकोट टेस्ट मैच हारने के बाद अंपायरिंग पर ही सवाल उठा दिए थे। बेन स्टोक्स ने कहा था कि राजकोट टेस्ट मैच के दौरान डीआरएस तकनीक में खामी के कारण तीन निर्णय उनके खिलाफ गए। उन्होंने कहा था कि इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायर्स कॉल को खत्म करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications