IND VS ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड, सचिन-कोहली भी छूटे पीछे

India vs England, 5th Test Yashasvi Jaiswal: धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहले ही दिन शिकंजा कस लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड ने बनाए थे 218 रन

इससे पहले टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे। भारतीय टीम अभी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 83 रन पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा 52 और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। यह दोनों ही बल्लेबाज दूसरे दिन अपने स्कोर को और बड़ा बनना चाहेंगे।

India vs England 1

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास

भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 58 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक रहा। जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की।

सबसे तेज हजार रन

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में 29 रन बनते ही यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन पूरे कर लिए। भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज हजार रन बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हजार रन पूरा करने के लिए 9 मैचों का समय लिया। इसके अलावा वह आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की साइकिल में भी हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

एक सीरीज में बनाए 700 से अधिक रन

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल एक सीरीज में 700 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जायसवाल 700 से अधिक रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं इस सीरीज के दौरान उन्होंने अब तक 26 छक्के जड़े हैं। किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी यशस्वी जायसवाल टॉप पर आ गए हैं।

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

यशस्वी जायसवाल ने पूर्व भारतीय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज के दौरान कुल 25 छक्के लगाए थे। अब यशस्वी जायसवाल ने एक सीरीज में 26 छक्के लगाकर सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस लिस्ट में 22 छक्के के साथ रोहित शर्मा का नाम तीसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

विराट कोहली को भी पछाड़ा

यशस्वी जायसवाल ने विराट कोहली को भी पछाड़ने का काम किया है। विराट कोहली ने अब तक टेस्ट करियर में 26 छक्के लगाए हैं। टेस्ट फॉर्मेट में छक्के लगाने के मामले में जायसवाल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जायसवाल ने 9 टेस्ट में ही 29 छक्के जड़ दिए हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

इससे पहले विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 655 रन बनाए थे। वहीं जायसवाल ने सीरीज में 712 रन बना लिए हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट में 50 से अधिक रन बनाने में भी कामयाबी हासिल की है।

1000 टेस्ट रन बनाने वाले बेहतरीन औसत के भारतीय बल्लेबाज

83.33 - विनोद कांबली
71.43- चेतेश्वर पुजारा
71.43- यशस्वी जयसवाल
62.5 - सुनील गावस्कर
55.56- मयंक अग्रवाल

1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज

19 वर्ष, 217 दिन - सचिन तेंदुलकर
21 वर्ष, 27 दिन - कपिल देव
21 वर्ष, 197 दिन - रवि शास्त्री
22 वर्ष 70 दिन - यशस्वी जयसवाल
22वर्ष , 293दिन - दिलीप वेंगसरकर

डेब्यू से 1000 टेस्ट रन पूरे करने में सबसे कम दिन लगे

166 - माइकल हसी
185 - एडेन मार्कराम
207 - एडम वोजेस
227 - एंड्रयू स्ट्रॉस
239 - यशस्वी जयसवाल
244 - हर्बर्ट सटक्लिफ

सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय (पारी के हिसाब से)

14- विनोद कांबली
16- यशस्वी जयसवाल
18- चेतेश्वर पुजारा
19 - मयंक अग्रवाल
21 - सुनील गावस्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+