ईशान-श्रेयस को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखने पर कोच द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, क्या हो पाएगी टीम में फिर से एंट्री!
Rahul Dravid On Ishan Kishan Shreyas Iyer: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारतीय टीम ने दमदार तरीके से जीत हासिल की। इस जीत के बाद से ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ सुर्खियों में आ गए हैं। इन दोनों को ही लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का माहौल गर्म है।
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर ईशान-अय्यर
बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की थी। बीसीसीआई ने इसी साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया है। ये दोनों खिलाड़ी तभी से चर्चाओं में बने हुए हैं।

राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी
ईशान किशन लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अब उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है ।इन दोनों खिलाड़ी को सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकालने के बाद से ही क्रिकेट फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
जानिए कोच द्रविड़ ने क्या कहा
धर्मशाला टेस्ट मैच जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि मैं कॉन्ट्रैक्ट पर फैसला या चर्चा नहीं करता हूं। यहां तक कि मुझे इसका मानदंड तक नहीं पता। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर दोनों अच्छे खिलाड़ी हैं। अगर यह दोनों ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ता एक बार फिर से इन्हें चुनने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस समय यह कहना गलत है कि कोई भी खिलाड़ी टीम इंडिया की रेस से बाहर हो गया है। अभी कोई भी खिलाड़ी टीम इंडिया की रेस से बाहर नहीं हुआ है। पहले भी बिना कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं।
क्या इस वजह से हुए बाहर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशान किशन की बिहेवियर को लेकर बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच में ही ईशान किशन ने मानसिक थकान का हवाला देते हुए छुट्टी की मांग की थी और इसके बाद उन्हें दुबई में पार्टी करते हुए पाया गया था। ईशान किशन को घरेलू टूर्नामेंट खेलने का निर्देश दिया गया जिसका उन्होंने पालन नहीं किया। कुछ रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईशान किशन की मनमानी को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications