'मैंने चेतेश्वर पुजारा को कॉल कर मांगी थी मदद, लेकिन...', अश्विन की पत्नी ने सुनाई आपबीती

India vs England 5th Test R Ashwin: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में एक बार फिर रविचंद्रन अश्विन पर सबकी नजर रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। धर्मशाला के मैदान पर उतरते ही रविचंद्रन अश्विन भारत की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

इन खिलाड़ियों ने हासिल की है ये उपलब्धि

रविचंद्रन अश्विन से पहले कई भारतीय खिलाड़ी यह कारनामा कर चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी भी भारत के लिए 100 या इससे अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

India vs England 1

अचानक घर लौटे थे अश्विन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के बीच में ही फैमिली इमरजेंसी की वजह से रविचंद्रन अश्विन को वापस अपने घर लौटना पड़ा था। हालांकि एक दिन के बाद ही अश्विन वापस टेस्ट टीम में शामिल हो गए थे। अश्विन के अचानक घर आने को लेकर अब उनकी पत्नी प्रीति ने बड़ा बयान दिया है।

अश्विन की पत्नी ने सुनाई कहानी

अश्विन की पत्नी प्रीति ने बताया कि अश्विन की मां अचानक ही गिर गई थी। इसके बादउन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्रीति ने कहा कि अश्विन को कॉल करने की बजाय उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को फोन किया था। ताकि अश्विन को टेस्ट मैच से बाहर निकालने का कोई उपाय सोचा जा सके। प्रीति ने कहा कि राजकोट टेस्ट मैच के दौरान बच्चे स्कूल से वापस लौट आए थे और 5 मिनट बाद ही अश्विन के 500 विकेट भी पूरे हो गए। इसी दौरान उनकी मां गिर गई थी।

पुजारा से फोन पर मांगी मदद

प्रीति ने बताया कि हम लोग फोन पर बधाई संदेशों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच अश्विन की मां को चोट लग गई। वह नीचे गिर गई, मैंने तुरंत ही चेतेश्वर पुजारा को फोन किया और उनके परिवार ने हमारी काफी मदद की। इसके बाद हमने अश्विन को वापस लाने का रास्ता खोजा। मैंने अश्विन को फोन किया क्योंकि स्कैन के बाद डॉक्टर ने सुझाव दिया कि उनके बेटे को आसपास रखना बेहतर होगा।

अश्विन को जब मैंने यह बात बताई तो वह काफी टूट गए थे। मुझे उन्हें स्थिति को समझने और वापस कॉल करने में लगभग 20-25 मिनट लग गए। मैं उन सभी को शुक्रिया अदा करना चाहूंगी जिन्होंने अश्विन को सही समय पर वापस भेजा। घर पहुंचते ही अश्विन ने अपनी मां को आईसीयू में देखा। हालांकि, अश्विन की मां जल्द ही ठीक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+