IND vs ENG: इंग्लैंड की शर्मनाक प्रदर्शन पर फूटा दिग्गज का गुस्सा, कहा- बैजबाल का बहाना और नहीं चलेगा

India vs England, 5th Test: धर्मशाला में इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। पांचवें टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर चली गई। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम पहली पारी में महज 218 रनों पर ढेर हो गई।

218 पर सिमट गई पूरी टीम

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ही ओपनर ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी निभाई। एक समय था जब इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन था। लेकिन 175 के स्कोर पर ही इंग्लैंड ने तीन और विकेट खो दिए और 218 रनों पर आते-आते पूरी टीम ही आउट हो गई।

India vs England 1

नासिर हुसैन का फूटा गुस्सा

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर अपना गुस्सा जाहिर किया। स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि निश्चित रूप से पिछले दो मैचों में इंग्लैंड ने कई मौके गंवाए हैं। इंग्लैंड के पास उन मैचों को जीतने का मौका था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन लंच और चाय के बीच का दूसरा सत्र शायद इस दौरे पर इंग्लैंड के लिए सबसे खराब सत्र था।

मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त

इंग्लैंड एक समय तीन विकेट पर 175 रन बना चुकी थी। लेकिन इसी स्कोर पर टीम ने तीन और विकेट गंवा दिए। देखते ही देखते इंग्लैंड की टीम छह विकेट पर 175 रन हो गई। इंग्लैंड की मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

नहीं चलेगा बैजबाल का बहाना

नासिर हुसैन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने खेल पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इंग्लैंड की बैटिंग अप्रोच की आलोचना की जानी चाहिए। वह बैजबाल का बहाना देकर इस तरह बार-बार बच नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+