IND vs ENG: भारत या इंग्लैंड किसे मिलेगी पिच से ज्यादा मदद! मैच से पहले जानिए वेदर और पिच रिपोर्ट

India vs England 5th Test Dharamsala pitch report: भारत और इंग्लैंड की टीम पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। 7 मार्च यानी कि गुरुवार से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है।

भारत की दमदार वापसी

भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 से अजय बढ़त हासिल की कर ली है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की कोशिश आखिरी मुकाबले में भी जीत दर्ज करने की होगी। हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद से लगातार तीन मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है।

India vs England 1

स्पिन गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला

धर्मशाला में होने वाले इस मुकाबले की पिच की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के दौरान ट्रनिंग विकेट तैयार की गई है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्लो टर्निंग विकेट का सामना करना पड़ सकता है। इस पिच पर स्पिनरों का बोलबाला रहने की उम्मीद है। ऐसे में कुलदीप यादव. आर अश्विन और रविंद्र जडेजा जैसे स्पिन गेंदबाज इंग्लैंड की टीम को खासा परेशान कर सकते हैं।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो धर्मशाला में आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो इससे मैच में खलल पड़ सकता है। मैच को कम दिनों में ही खत्म करने के लिए पिच को स्लो टर्नर बनाया जा सकता है। बारिश की वजह से क्यूरेटर को पिच पर ज्यादा काम करने का मौका नहीं मिला है।

धर्मशाला के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला गया है। इस टेस्ट मैच के दौरान तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। इसी टेस्ट मैच में कुल 30 विकेट गिरे थे। जिसमें तेज गेंदबाजों ने 12 तो वहीं स्पिनरों ने 18 विकेट झटके थे। एक बार फिर से इस मैदान पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+