आकाश दीप की तूफानी पारी में उड़ी इंग्लैंड की गेंदबाजी, टी20 स्टाइल में जमाया अर्धशतक

India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लिश गेंदबाजों का सामना बखूबी किया, विकेट पर हेवी रोलर चलाने के बाद जायसवाल और आकाश दीप बैटिंग करने के लिए आए। आकाश दीप ने मौका मिलने पर गेंदबाजों की पिटाई करने का काम किया और तूफानी फिफ्टी जमा दी।

उन्होंने कमजोर गेंद देखते ही उस पर टूट पड़ने का प्लान बनाया और सफल भी रहे, इंग्लैंड के गेंदबाजों की आकाश दीप ने धुनाई कर डाली, फिफ्टी के बाद वह आउट हो गए लेकिन टीम इंडिया का स्कोर 180 का आंकड़ा पार कर गया था।

india vs england

जायसवाल के साथ मिलकर आकाश दीप ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। दिन के पहले घंटे में दोनों भारतीयों ने डोमिनेट करते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का धुआं निकालने का काम किया। आकाश दीप ज्यादा आक्रामक मूड में दिखे। कल के दिन अंतिम समय में सुदर्शन के आउट होने पर आकाश दीप को नाईट वॉचमैन के रूप में भेजा गया था।

टी20 स्टाइल में बैटिंग करते हुए आकाश दीप ने 70 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जमा दिया। उनकी पारी में चौकों की भरमार थी, कुल 9 चौके इस पारी में आए। धुआंधार खेलते हुए आकाश दीप 12 चौकों की मदद से 94 गेंदों में 66 रनों की धाकड़ पारी खेलकर आउट हो गए। टीम इंडिया को इस पारी से काफी मजबूती मिली।

आकाश दीप के आउट होने के बाद जायसवाल ने अपना छठा टेस्ट सैकड़ा पूरा कर लिया, उनके बाद गिल और करुण नायर जल्दी आउट हो गए। जडेजा ने तबाही मोड में खेलते हुए 53 रन बनाए। बाद में वॉशिंगटन सुंदर ने भी वही किया और 53 रन ठोक डाले। दोनों ने पिछले मैच में शतक जमाए थे। भारतीय टीम की पारी 396 के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य मिला, जोश टंग ने इंग्लैंड के लिए 5 विकेट अपने नाम किये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+