IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट में टक्कर को तैयार, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट

India vs England 4th Test: 23 फरवरी यानी कि शुक्रवार से भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच का आगाज होना है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत की कोशिश चौथे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी।

इंग्लैंड के लिए जीत जरूरी

दूसरी तरफ हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हैदराबाद के बाद इंग्लैंड की टीम को विशाखापट्टनम और राजकोट में हार झेलनी पड़ी है लगातार दोर के साथ ही इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में पीछे गई है सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड की टीम को रांची टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है।

India vs England 1

स्पिन गेंदबाजों को मिलेगी मदद

रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट में गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। रांची की पिच को लेकर यह माना जा रहा है कि यहां स्पिन गेंदबाज असरदार साबित हो सकते हैं। पिच पर हल्की घास और हल्की दरार भी देखी गई है। भारत और इंग्लैंड दोनों की कोशिश मुकाबले में अधिक स्पिन गेंदबाजों को मैदान पर उतरने की होगी।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम की बात करें तो 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। अगर मैच आखिरी दिन तक चलता है तो 27 फरवरी को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वैसे 23 फरवरी से 26 फरवरी तक तापमान का पूर्वानुमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पिछले दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए रांची टेस्ट में एक बार फिर से भारत का पलड़ा भारी दिखाई पड़ रहा है।

अक्षर की वापसी संभव

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के अलावा अक्षर पटेल भी टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+