Akash Deep: पैर छूकर लिया मां का आशीर्वाद, फिर लगाया गले, पिता-भाई के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
Akash Deep Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से इस मैच के लिए एक बड़ा बदलाव किया गया है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच में आराम दिया गया है।
आकाश दीप ने किया डेब्यू
भारतीय टीम के अनुभवभी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में आकाश दीप को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। रांची में कोच राहुल द्रविड़ से आकाश दीप को टेस्ट कैप मिली। आकाश दीप भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 313वें में खिलाड़ी बन गए हैं।

मां से लिया आशीर्वाद
रांची के स्टेडियम में आकाश दीप को जब यह टेस्ट कैप सौंपी गई तो आकाश मैदान के बाहर खड़ी अपनी मां के पास पहुंच गए। उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद उनके परिवार बेहद ही भावुक नजर आ रहा था। यह कुछ ऐसा ही था जो कुछ दिन पहले सरफराज खान के लिए उनके परिवार की आंखों में देखने को मिली थी।
दमदार गेंदबाजी से जीता दिल
इस मौके पर आकाश की मां के साथ-साथ उनके भाई और रिश्तेदार भी वहां मौजूद थे। अपने डेब्यू मैच में ही आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ कहर बरपाती हुई गेंदबाजी की। उन्होंने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। आकाश दीप ने तीन विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल कर ली है। अपने पहले टेस्ट मैच में ही आकाश दीप ने अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवा रहे हैं।
बता दें कि आईपीएल में साल 2020 के दौरान ऑक्शन में आकाशदीप को रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। आकाश दीप के नाम लिस्ट ए के 28 मैचों में 42 विकेट है। वहीं 30 फर्स्ट क्लास मैचों में आकाश के नाम 104 विकेट है।
कौन हैं आकाश दीप सिंह
भारत के लिए अपने पहले ही मुकाबले में कहर बरपाने वाले आकाशदीप के लिए यह सफर तय करना कतई आसान नहीं था। एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपने घर को चलाने के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली थी और क्रिकेट को छोड़ दिया था।
बिहार के सासाराम से आने वाले आकाशदीप का लगाव क्रिकेट से काफी अधिक रहा है। उनके पिता को यह पसंद नहीं था। हालांकि आकाशदीप के चाचा ने उनका सपोर्ट किया। आकाश दीप नौकरी ढूंढने के बहाने दुर्गापुर गए और वहीं एक अकादमी में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने लगे। लेकिन इस दौरान उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के 2 महीने बाद ही आकाश के बड़े भाई की भी मौत हो गई।
इन दो घटनाओं से परिवार की आर्थिक हालत काफी खराब हो गई और सारी जिम्मेदारी आकाश दीप के कंधों पर ही आ गई। 3 साल तक उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। इस दौरान वह पूरी तरीके से घर की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठा लिया। हालांकि बाद में उन्होंने एक बार फिर से गेंद थामा और अपने सपनों को एक नई उड़ान दी।












Click it and Unblock the Notifications