IND vs ENG: राजकोट में 5 साल बाद टेस्ट में बेस्ट की लड़ाई, जानिए कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
India vs England 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से खेलने वाली है। राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान भी कर दिया है।
राहुल-जडेजा की वापसी
भारतीय टीम में केएल राहुल और रविंद्र जडेजा जैसे धुरंधरों की वापसी हुई है। चोटिल होने के कारण यह दोनों ही खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन तीसरे मुकाबले में अब इन दोनों के ही बल्ले से फैंस को रनों की उम्मीद होगी। रविंद्र जडेजा और केएल राहुल के टीम में आने से भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन भी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

भारत को मिली थी जीत
राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस मैदान पर भारतीय टीम के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां दो टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें से एक में उसे जीत मिली थी। जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ पर आकर खत्म हो गया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच साल 2018 में यहां पर खेला गया टेस्ट मैच इंडियन टीम जीतने में कामयाब रही थी।
इंग्लैंड के साथ मुकाबला ड्रॉ
दूसरी तरफ भारत और इंग्लैंड की टीम साल 2016 में राजकोट के मैदान में आपस में भिड़ी थी। इस टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 537 रन जड़ दिए थे। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, बेन स्टोक्स और मोईन अली ने शतकीय पारी खेली। इसके जवाब में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की शतक की मदद से भारतीय टीम ने 488 रन बनाए। हालांकि, इस मुकाबले का कोई भी रिजल्ट नहीं आ सका और यह मैच ड्रॉ पर आकर पांचवें दिन खत्म हो गया।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।












Click it and Unblock the Notifications