IND vs ENG: पुराने टच में वापसी के साथ ही रोहित ने तोड़ा कोहली का T20I रिकॉर्ड
साउथैमप्टन, 7 जुलाई: भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच द रोज बाउल में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला चल रहा है जहां पर रोहित शर्मा ने कोविड-19 के बाद एक कप्तान के तौर पर वापसी की है। रोहित ने इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और वे काफी अच्छी लय में दिखाई दिए। रोहित खराब फॉर्म से गुजर रहे थे लेकिन इस मुकाबले में उनका जादुई टच फिर से वापस आता हुआ दिखाई दिया।

विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया
रोहित ने अपनी 24 रनों की छोटी पारी में ही 5 चौके लगा दिए थे। रोहित ने मोइन अली पर कुछ आकर्षक स्विप शॉट खेलें पर उनकी पारी का अंत भी मोइन ने ही किया जब उनकी एक सीधी गेंद रोहित शर्मा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर के दस्तानों में समा गई। रोहित ने आउट होने से पहले 14 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

टच में थे रोहित शर्मा
यह रोहित के लिए उपलब्धि भरा मुकाबला रहा है क्योंकि वह एक कप्तान के तौर पर 1000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने इसके साथ ही विराट कोहली को एक कप्तान के तौर पर T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने इसके लिए केवल 29 पारियां ली जबकि विराट कोहली ने यह उपलब्धि 30 T20 इंटरनेशनल पारियों में हासिल की थी।

भारत के तीन कप्तानों की लिस्ट में शामिल हुए
अभी तक भारत के पास ऐसे तीन कप्तान हुए हैं जिन्होंने T20 इंटरनेशनल में कप्तानी करते हुए 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। अब इस लिस्ट में रोहित का नाम भी शामिल हो गया है। यहां पर टॉप पर विराट कोहली विराजमान है जिन्होंने अभी तक 1570 रन बनाए हैं। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है जिन्होंने 1112 रन बनाए हैं और फिर रोहित शर्मा का नाम आता है जो 1011 रन बना चुके हैं।

दोनों टीमें इस प्लेइंग 11 के साथ खेलने उतरी हैं
इस मैच में भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह को टी20 इंटरनेशनल डेब्यू कैप सौंपी है जो उनको कप्तान रोहित ने ही भेट की। मुकाबले में दोनों टीमें इस प्लेइंग 11 के साथ खेलने उतरी हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (w), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (w/c), डेविड मालन, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपली, मैथ्यू पार्किंसन












Click it and Unblock the Notifications