'आधी रात को रोहित शर्मा ने मुझे रूम में बुलाया था', हिटमैन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

India vs Bangladesh, Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर उनके साथी खिलाड़ी अक्सर कई तरह के खुलासे करते रहते हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी 20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता और वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। रोहित का अपने साथियों के साथ एक मजबूत रिश्ता है। हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने रोहित की कप्तानी को लेकर बात की है।

पीयूष चावला ने खोला राज

पीयूष चावला ने टीम के प्रति रोहित के समर्पण को उजागर करने वाली एक घटना शेयर की। उन्होंने याद करते हुए कहा कि उसने मुझे एक बार रात को करीब 2:30 बजे मैसेज किया, मुझे कुछ बात करनी है, आ जाओ। उसने मुझसे कागज पर पिच बनाकर फील्डिंग सेट करने के बारे में बात की। मुझे याद नहीं कि यह वॉर्नर के लिए था या किसी और के लिए। आप कल्पना कर सकते हैं कि रात में भी उसके दिमाग में यही चल रहा होता है कि अगर पीयूष चावला गेंदबाजी करता है, तो उसमें से सर्वश्रेष्ठ कैसे निकाला जाए। यह बहुत अच्छी बात है।

Rohit Sharma 1

एक लीडर हैं रोहित शर्मा

पीयूष चावला ने इस बात पर जोर दिया कि रोहित सिर्फ़ कप्तान नहीं हैं। वे एक लीडर हैं। उन्होंने कहा कि एक कप्तान होता है और एक लीडर होता है। रोहित शर्मा कप्तान नहीं बल्कि लीडर हैं। चावला के अनुसार रोहित सब कुछ पहले से तैयार करते हैं और मैदान के बाहर भी चर्चा करते हैं। पीयूष चावला ने रोहित शर्मा को एक बेहतरीन इंसान भी बताया है।

आईपीएल में खेल चुके हैं साथ

रोहित और चावला ने एक साथ कई अहम मुकाबले खेले हैं। खासकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ इन दोनों ने लंबे समय तक साथ वक्त बिताया है। चावला ने रोहित की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने आईपीएल इतिहास में 192 मैच खेले हैं और इतने ही विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेना है।

पीयूष चावला का प्रदर्शन

पीयूष चावला के अंतरराष्ट्रीय करियर में भारत के लिए 25 वनडे मैचों में 32 विकेट और 7 टी20 मैचों में 4 विकेट शामिल हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका योगदान दमदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+