अगले साल वर्ल्ड का कार्यक्रम घोषित, भारत-बांग्लादेश का पहला मैच, जानें पाकिस्तान से कब होगा मुकाबला
U-19 World Cup 2024 Schedule: अगले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। टूर्नामेंट श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट कर दिया गया है। इसमें गत विजेता भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा। इसका फाइनल मैच 11 फरवरी को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में मेजबान दक्षिण अफ्रीका का मैच वेस्टइंडीज से पहले ही दिन होगा। कुल 16 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। वहां से हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें अगले चरण में प्रवेश करेंगी। नॉक आउट मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत खेले जाने हैं।

टॉप 12 टीमों को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाएगा। वहां से हर ग्रुप की 2 टीम सेमीफाइनल में जगह हासिल करेगी। चार साल में ही दक्षिण अफ्रीका को अंडर 19 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने का मौका मिला है। श्रीलंका में टूर्नामेंट होना था लेकिन वहां सरकारी हस्तक्षेप के कारण टूर्नामेंट शिफ्ट कर दक्षिण अफ्रीका भेज दिया गया।
ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप ए: भारत, बांग्लादेश, आयरलैंड, अमेरिका
ग्रुप बी: इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, स्कॉटलैंड
ग्रुप सी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, नामीबिया
ग्रुप डी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, नेपाल
हर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार रहता है। फैन्स में भी इस मैच को लेकर उत्साह रहता है। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच नॉक आउट चरण में मुकाबला देखने को मिल सकता है। टॉप 12 के बीच बनने वाले ग्रुप चरण में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम के ऊपर खिताब डिफेंड करने का दबाव रहेगा। हालांकि टीम इंडिया की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications