IND vs BAN: भारत ने किया कानपुर में कमाल, दो दिनों में मैच जीतकर 2-0 से सीरीज की अपने नाम
IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच के अंतिम दिन टीम इंडिया ने पहले सेशन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मैच पर पकड़ बनाने का काम किया है। भारतीय टीम ने विकेटों की झड़ी लगाते हुए मेहमान टीम को बैकफुट पर ला दिया है। टीम इंडिया ने मेहमान टीम को आउट कर मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने 2-0 से सीरीज जीत ली।
दिन की शुरुआत में भारत को अश्विन ने सफलता दिलाई। उन्होंने मोमिनुल हक को 2 रन के निजी स्कोर पर अश्विन के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद शान्तो और शदमान इस्लाम ने मिलकर पारी आगे बढ़ाई। इसके बाद रविन्द्र जडेजा को गेंदबाजी पर लाया गया।

जडेजा ने सबसे पहले नजमुल शान्तो को आउट किया, वह 19 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। यहाँ से शदमान को फिफ्टी जड़ने के बाद आकाश दीप ने आउट कर दिया। इसके बाद अगला विकेट जडेजा को मिल गया। जडेजा ने लिटन दास को पंत के हाथों कैच कराते हुए मेहमान टीम को छठा झटका दिया।
शाकिब अल हसन से टीम को उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए। शाकिब अल हसन जडेजा को कैच देकर चले गए। इस तरह बांग्लादेश को 94 के स्कोर पर सातवां बड़ा झटका लगा और भारतीय टीम ने पूरी तरह से मुकाबला अपने नियंत्रण में कर लिया।
इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने आकर अपना काम कर दिया। रोहित शर्मा ने रणनीति बदलते हुए बुमराह को गेंद थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश नहीं किया। बुमराह ने दो विकेट लेते हुए बांग्लादेश को और ज्यादा कमजोर कर दिया।
अंत में बुमराह ने मुशफिकुर रहीम (37) को आउट करते हुए बांग्लादेश को 146 रनों पर आउट कर दिया। भारत को 95 जा लक्ष्य मिला। जडेजा और बुमराह ने दूसरी पारी में 3-3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए भारत ने 3 विकेट पर 98 रन बनाकर मैच जीत लिया. जायसवाल ने 51 रन बनाए, कोहली के बल्ले से नाबाद 29 रनों की पारी आई।












Click it and Unblock the Notifications