3 महीने पहले पाकिस्तान ने रची बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारत से भिड़ाने की साजिश, कब और कहां बनी योजना?
India vs Bangladesh: बांग्लादेश ने आईसीसी से टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैच श्रीलंका में आयोजित कराने का अनुरोध किया है। यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से बाहर किए जाने के एक दिन बाद आया। बता दें, मुस्तफिजुर को भारत में विरोध के चलते आईपीएल से रिलीज किया गया था, लेकिन यह किसी वर्ल्ड कप या द्विपक्षीय सीरीज से जुड़ा मामला नहीं था।
ऐसा लग रहा है कि बांग्लादेश इस कदम के पीछे पाकिस्तान के प्रभाव में है। पाकिस्तान हाल के महीनों में राजनीतिक मोर्चे पर बांग्लादेश के काफी करीब आया है और इसका असर क्रिकेटिंग रिश्तों पर भी देखने को मिला है।

कैसे बन रही थी योजना
दरअसल, इस दिशा में पहली योजना तीन महीने पहले से बनाई जा रही थी। जब भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी से एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से मना कर रहे थे, उस समय से ही बांग्लादेश PCB के करीब दिखाई देने लगा।
बीसीबी अध्यक्ष की हरकतें
उस समय अन्य क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मौजूद नहीं थे, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम वहां मौजूद थे। बांग्लादेश टीम फाइनल में नहीं थी, फिर भी उनके बोर्ड प्रमुख ने किसी सुलह की पहल नहीं की। अगर अनिमुल इस्लाम चाहते तो वे ट्रॉफी देने के लिए आगे बढ़ सकते थे या अन्य माध्यम से मुद्दा सुलझा सकते थे। इसके बजाय, उन्होंने चुप्पी साधे रखी, जिससे पाकिस्तान को अपनी योजना आगे बढ़ाने का अवसर मिला। एक तरह से अनिमुल हक भी मोहसिन नकवी का समर्थन कर रहे थे और यह दोस्ती अब दिख रही है।
मौका मिलते ही बदले तेवर
मुस्तफिजुर रहमान का मामले के आने के बाद, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने फैसले की घोषणा कर दी। इस फैसले में बांग्लादेश की सरकार की भूमिका भी देखी जा रही है, जो पहले ही पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर चल रही है। इस तरह पाकिस्तान ने एक योजना के तहत भारत और बांग्लादेश के क्रिकेटिंग रिश्तों को खराब कर दिया। इसमें पाकिस्तान की सरकार भी शामिल थी क्योंकि मोहसिन नकवी सरकार में मंत्री हैं।
बीसीसीआई को शायद मामला दिखा नहीं
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पाकिस्तान के करीब जा रहा था लेकिन बीसीसीआई को यह दिखाई नहीं दिया। जब से शेख हसीना को भारत में शरण मिली है, तब से भारतीय टीम ने बांग्लादेश में अपने दौरे भी रद्द किये हैं। सुरक्षा कारणों से ऐसा हुआ है। वहां हिंसा और अराजकता आम बात है। अंतरिम सरकार कुछ भी संभाल पाने की स्थिति में नहीं है। इन सभी बातों का फायदा पाकिस्तान ने बखूबी उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications