IND vs BAN: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट? कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

IND vs BAN 2nd Test Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच के लिए जमकर तैयारी करने में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है और अब दूसरे मैच में भी टीम इंडिया चेन्नई वाले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

चेन्नई में बांग्लादेश को चौथे दिन पराजय का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को 280 रनों से हार का सामना किया था। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया की यह पहली जीत थी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला काफी अहम है।

ind vs ban

भारत vs बांग्लादेश दूसरा टेस्ट मैच कहाँ देखें

दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 27 सितम्बर से खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। मुकाबले का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। इसके अलावा इस मैच को जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर लाइव देखा जा सकता है।

कैसी होगी कानपुर टेस्ट मैच की पिच

कानपुर टेस्ट मैच में पिच स्पिनरों के लिए मददगार होती है लेकिन कहा जा सकता है कि इस बार तेज गेंदबाजों को यहाँ मदद मिलने की संभावना है। शुरुआती दिन तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ कमाल दिखा सकते हैं। पहले बैटिंग करने का फैसला इस पिच पर सही कहा जा सकता है, चौथी पारी में खेलना मुश्किल होगा।

टीम इंडिया में शायद नहीं होगा बदलाव

पिछले टेस्ट में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम कानपुर में भी मैदान पर उतर सकती है। भारतीय टीम में सरफराज खान को इस बार भी शायद मौका नहीं मिलने वाला है। उनको ईरानी कप में मुंबई के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है। ईरानी कप का मुकाबला शेष भारत और मुंबई के बीच होगा, यह मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+