IND vs BAN, 2nd T20: क्या दूसरे मैच में बड़े बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम? जानें संभावित प्लेइंग 11
India vs Bangladesh 2nd T20I Playing XI: पहले टी 20 मुकाबले में बांग्लादेश पर शानदार जीत के बाद भारत नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दूसरे मैच के लिए तैयार है। दूसरे मुकाबले के लिए अभी से ही चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारतीय टीम की लाइनअप में संभावित बदलावों के बारे में तेजी से अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ फैंस लगातार दूसरे मैच में होने वाले बदलाव को लेकर अपनी बात रख रहे हैं।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा से होगी उम्मीदें
पहले मैच की सफलता के बाद अब नजरें दूसरे मुकाबले को जीतने पर है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी पहले मैच में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके थे। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में संजू सैमसन को टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला था। संजू सैमसन दूसरे टी-20 मुकाबले में भी अपनी इस भूमिका को जारी रख सकते हैं।

तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका
नितीश रेड्डी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है। रेड्डी ने अपने डेब्यू मैच में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। फिर भी टीम के थिंक टैंक तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। तिलक वर्मा ने टी-20 में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया है।
इन खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय
हार्दिक पंड्या, रियान पराग और रिंकू सिंह दूसरे टी-20 में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी विभाग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में तीन विकेट चटकाए थे। इस प्रदर्शन के बाद दूसरे मैच में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है। वाशिंगटन सुंदर की ऑलराउंड क्षमता टीम की गहराई में इजाफा करती हैं। तेज गेंदबाजी की अगुआई मयंक यादव और अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्होंने पिछले मैच में अपने स्पैल से प्रभावित किया था। पहले मैच में भारत ने बांग्लादेश के 127 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए 11.5 ओवरों में 7 विकेट से जीत हासिल कर ली थी।
दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रियान पराग रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications