'अब तो लगता है सिर्फ केन्या से ही जीत पाएंगे', बांग्लादेश के खिलाफ फ्लॉप प्रदर्शन पर फूटा फैंस का गुस्सा
India vs Bangladesh 2nd ODI: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। पहले मैच में हार झेलने के बाद दूसरे वनडे में भी टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक शुरुआत की।

India vs Bangladesh 2nd ODI: ढाका में भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक बार फिर बांग्लादेश की टीम भारतीय खिलाड़ियों पर हावी नजर आ रही है। बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारत ने 39 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए।
कोहली-धवन जल्द लौटे पवेलियन
रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण विराट कोहली ओपनिंग करने आए। लेकिन कोहली छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। इबादत हसन ने विराट कोहली को पारी के दूसरे ही ओवर में क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने पारी की पहली गेंद पर ही चौका लगाया था, लेकिन इसके बाद वह अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। कोहली के बाद धवन भी जल्दी आउट हो गए।
Abh tho Lagta Hai Kenya ke samne hi jeet payenge aisi Indian team se 🤦♂️🙊
Well done captain #RohitSharma
— Crappy 🧛♂️ Minister (@KuchAduriBaat) December 7, 2022
Whenever team needs him he gets injured or out 😅😂#INDvsBAN #BANvIND
वॉशिंगटन सुंदर का भी नहीं चला बल्ला
मुस्तफिजुर रहमान ने शिखऱ धवन को मेहदी हसन के हाथों कैच आउट कराया। शिखर धवन 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हिुए। श्रेयस अय्यर के साथ वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन ये जोड़ी लंबे समय तक टीम के लिए पिच पर नहीं ठहर सकी। वॉशिंगटन सुंदर 19 गेंद में 11 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर लिटन दास को अपना कैच थमा बैठे।
We played T20Is like ODIs..
— Aarya (@pradeepASSRR) December 7, 2022
We are playing ODIs like Tests..
Are we going to play Tests like No. 7/8 team? 😱😱#TeamIndia #INDvsBAN #BANvIND
#INDvsBAN pic.twitter.com/gWFFe57TiN
— ༺🆉🆄🅻🅵🅸༻ (@zulfir0cks) December 7, 2022
आज मैं मैच नही देख रहा था देखा तो पता चला
BAN - 271/7(50)
IND - 56/3(15)
और हां ये कप्तान साहब ओपन क्यूं नही किया #INDvsBAN
— Mohammad Irfa (@MDIRFA12) December 7, 2022
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप प्रदर्शन देख सोशल मीडिया पर फैंस गुस्से में हैं। वह लगातार भारतीय खिलाड़ियों को ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि लगता है कि अब हमारी टीम सिर्फ केन्या से ही जीत पाएगी। वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के प्रदर्शन ने फैंस की चिंताएं बढ़ा दी है। अगर भारत को वर्ल्ड कप में अच्छा करना है तो टीम को काफी मेहनत की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications