बांग्लादेश टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- उन्हें मजे लेने दो, हम देख लेंगे

India vs Bangladesh 1st Test Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच से पहले कुछ बातों का जिक्र किया है। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस समय चेपॉक में मैच की तैयारी कर रही है।

रोहित शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चेन्नई टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि टीम अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन कैसे करती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले प्रदर्शन, जिसमें रन और विकेट शामिल हैं और खिलाड़ियों के अनुभव जैसे कई चीजों पर विचार करते हैं। रोहित शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों का चयन करते समय सीधे तौर पर विचार किया जाता है।

India vs Bangladesh 1

ऐसे चुने जाते हैं खिलाड़ी

रोहित शर्मा के मुताबिक टीम चुनते समय वे खिलाड़ियों की पिछली परफॉर्मेंस और खेल पर उनके संभावित प्रभाव का आकलन करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में पिछली सीरीज के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हो गए थे और उपलब्ध नहीं थे। इस बार जबकि कुछ अभी भी एनसीए में ठीक हो रहे हैं, फिर भी अधिकांश टीम के साथ हैं।

इन खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी इस टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे। इसी तरह आकाशदीप और यश दयाल के चुने जाने की संभावना कम ही है। ध्यान ऐसी लाइनअप चुनने पर है जो उनकी जीत की संभावनाओं को अधिकतम कर सके।

'उन्हें मजे लेने दो, हम देख लेंगे'

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि देखिए, सभी टीम इंडिया को हराना चाहती है और उन्हें इंडिया को हराने में मजा आता है। मजे लेने दो उनको, लेकिन हमारा काम है कि हमें मैच कैसे जीतना है। रोहित शर्मा ने कहा कि हम देखते हैं कि कैसे खेलना है और टेस्ट मैच जीतने का हमारा सबसे अच्छा मौका क्या है? रोहित के अनुसार टीम परिस्थिति के अनुसार अपनी अंतिम एकादश का चयन करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+