IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया चिंताजनक अपडेट

IND vs BAN Weather Forecast: चेन्नई में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में खेलने के लिए तैयार है। भारतीय टीम 45 दिनों के ब्रेक के बाद मैदान पर वापस आ रही है। आठ महीनों में टीम इंडिया ने कोई टेस्ट मुकाबला नहीं खेला है। रोहित एंड कंपनी अब तक सिर्फ सफेद गेंद सीरीज ही खेलती रही है।

फैन्स इस मुकाबले के लिए उत्सुक नज़र आ रहे हैं लेकिन मौसम को लेकर स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है। मौसम की वजह से परेशानी देखने को मिल सकती है। पहले दिन का खेल खराब मौसम के कारण प्रभावित हो सकता है।

chepauk stadium

बारिश के कारण खेल में व्यवधान आ सकता है, गुरुवार को दिन में बारिश की 41% संभावना है। हालांकि बारिश केवल एक घंटे तक रह सकती है। पूरी तरह से बारिश के कारण मुकाबला प्रभावित नहीं होगा।

यह टेस्ट सीरीज गौतम गंभीर के लिए महत्वपूर्ण है, जो 2024 के टी20 विश्व कप के बाद मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। मोर्ने मोर्कल गेंदबाजी कोच के रूप में उनके साथ जुड़ेंगे। उनकी पहली चुनौती बांग्लादेश की उस टीम के खिलाफ है, जिसने हाल ही में पाकिस्तान को उनके ही घर में जाकर टेस्ट सीरीज में पटखनी देते हुए इतिहास रच दिया।

टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज शामिल हैं। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, अश्विन और जडेजा सहित हर खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पन्त का नाम शामिल है। ऋषभ पन्त 2022 में हुए एक्सीडेंट के बाद पहली बार रेड बॉल क्रिकेट में खेलेंगे।

भारत कई महीनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहा है, इसलिए सभी की निगाहें इस बात पर होंगी कि वे नए नेतृत्व और कोचिंग स्टाफ के साथ आत्मविश्वास से भरी बांग्लादेशी टीम के खिलाफ कैसे तालमेल बिठाते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह मुकाबला अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+