IND Vs BAN: चेन्नई टेस्ट में शर्मसार हुआ बांग्‍लादेश, मिली सबसे बडी हार, भारत ने रचा इतिहास

India vs Bangladesh, 1st Test Highlights: भारत ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ़ दो मैचों की सीरीज में 280 रनों की जीत के साथ शानदार आगाज कर लिया है। ​​पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 376 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई। बांग्लादेश अपनी पहली पारी में केवल 149 रन ही बना सकी।

चेन्नई टेस्ट में शर्मसार हुआ बांग्‍लादेश

भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 पर घोषित की और बांग्लादेश के सामने 515 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लेकिन बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी में 234 रनों पर ऑल आउट हो गया, जिससे भारत की जीत पक्की हो गई। भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। रनों के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। अपने घरेलू मैदान पर खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल किया।

India vs Bangladesh 1

अश्विन ने किया कमाल

पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने अपना छठा टेस्ट शतक बनाया। अश्विन ने 133 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से 113 रन की पारी खेली, जो उनकी बल्लेबाजी की क्षमता को बताने का काम करती है। हालांकि उन्हें बांग्लादेश की पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन अश्विन ने दूसरी पारी में इसकी भरपाई कर दी। उन्होंने छह विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया।

साल 2012 से नहीं मिली है हार

अश्विन के शतक और छह विकेट ने भारत की जीत में अहम योगदान दिया। अश्विन का प्रदर्शन भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने में काफी अहम रहा। टेस्ट फॉर्मेच में भारतीय टीम बेहद संतुलित है और घरेलू मैदान पर तो यह 2012 के बाद से कोई टेस्‍ट सीरीज नहीं हारी है। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच कानपूर में खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+