Hotstar और Amazon Prime पर नहीं, बिना कोई पैसा खर्च किए यहां देखें भारत वर्सेस बांग्लादेश मैच LIVE
Ind Vs Ban ODI Free Live Streaming: बांग्लादेश के खिलाफ भारत अपना पहला वनडे मुकाबला रविवार को खेलने के लिए तैयार है। दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले को आप आसानी से लाइव देख सकेंगे।

Ind Vs Ban ODI Free Live Streaming: भारत और बांग्लादेश के बीच मैच शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय रह गया है। ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में होने वाले इस मैच पर फैंस की नजरें भी बनी हुई है। बांग्लादेश के फैंस भारतीय टीम के वहां पहुंचने से बेहद खुश हैं। यही वजह है कि मैच से एक दिन पहले से ही स्टेडियम के बाहर खिलाड़ियों की एक झलक पाने को फैंस बेताब नजर आए।

जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच
रविवार यानी 4 दिसंबर को सुबह साढ़े 11 बजे मुकाबला शुरू किया जाएगा। 11 बजे टॉस होने का समय है, जहां दोनों टीमों के कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन की जानकारी भी शेयर करेंगे। वहीं इस मैच को लाइव देखने के लिए फैंस को कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। यह मुकाबला होटस्टार या अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं प्रसारित किया जाएगा। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

ऐसे फ्री में देख सकते हैं लाइव मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स टेन 3, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 HD पर लाइव देखा जा सकता है। फैंस इसे ऑनलाइन सोनी लिव पर भी देख सकेंगे। इसके अलावा मैच को फ्री में देखने के लिए टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं मोबाइल में जियो टीवी के जरिए मैच को बिना पैसा खर्च किए देखा जा सकता है।

पिछली बार बांग्लादेश में भारत को मिली थी मात
रोहित शर्मा इस सीरीज के साथ एक बार फिर टीम में बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों के वनडे मुकाबलों पर नजर डाले तो अभी तक भारत और बांग्लादेश ने कुल 36 मैच खेले हैं। इनमें से भारत ने 30 मैच जीते हैं जबकि बांग्लादेश ने 5 वनडे में टीम इंडिया को हराया था। आखिरी बार साल 2015 में बांग्लादेश में यह दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी, जहां भारत को 2-1 से सीरीज गंवाना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications