IND vs AUS: विराट कोहली ने तोड़ा ब्रायन लारा का ये बड़ा रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि
India vs Australia 4th Test, Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच बल्लेबाजों के लिए शानदार गुजर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय बल्लेबाज यहां कमाल कर रहे हैं।

India vs Australia 4th Test, Day 3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक बराबरी का रहा है। ऐसे में चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। भारत की कोशिश चौथे दिन तेज गति से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के बनाए गए स्कोर से आगे निकलने का होगा। भारत के लिए चौथे दिन विराट कोहली की बल्लेबाजी बेहद अहम साबित होने वाली है।

कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
अहमदाबाद में चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट मुकाबलों में विराट कोहली ने पहली बार अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही कोहली ने अपनी पारी के दौरान टेस्ट में घरेलू मैदान पर चार हजार रन बनाने में भी कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

ब्रायन लारा जैसे दिग्गज को पछाड़ा
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 रन बनाते ही वेस्टइंजीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 4729 रन हो गए हैं। उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 6707 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम अब 4729 रन हो गए हैं। जबकि ब्रायन लारा इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गए हैं, उनके नाम 4714 रन हैं।

भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
-सचिन तेंदुलकर ने 94 मैच में 7216 रन बनाए हैं।
-राहुल द्रविड़ ने 70 मैच में 5598 रन बनाए हैं।
-सुनील गावस्कर ने 52 मैच में 5067 रन बनाए हैं।
-वीरेंद्र सहवाग ने 65 मैच में 5067 रन बनाए हैं।
-विराट कोहली ने 50 मैच में 4017 रन बनाए हैं।

जानिए मैच का अब तक का हाल
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने सामने भारत के सामने 480 रनों का पहाड़ खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। वहीं भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार शतक जड़ने का कारनामा किया।












Click it and Unblock the Notifications