Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs AUS: कोहली पर बरस रहा है महाकाल का आशीर्वाद, सबसे बड़ा स्कोर जड़कर लगाई दहाड़

India vs Australia 4th Test, Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। वह सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।

India Vs Australia

India vs Australia 4th Test, Day 4: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आखिरकार विराट कोहली का बल्ला चला। विराट कोहली अपना 8वां दोहरा शतक लगाने से चूक गए। कोहली 364 गेंदों में 186 रन बनाकर आउट हो गए। यह टेस्ट में विराट कोहली का ऑस्ट्रेलया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा। टॉड मर्फी की गेंद पर विराट कोहली मार्नस लाबुशेन को कैच थमा बैठे। विराट कोहली की इस शानदार पारी के लिए स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने खड़े होकर उनका सम्मान किया। इससे पहले कोहली ने 241 गेंद में अपना शतक पूरा किया था। विराट कोहली ने टेस्ट में 28वां शतक लगाकर फॉर्म में वापसी की है।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं सलाम

विराट कोहली ने 186 रनों की पारी खेलकर भारत को इस मुकाबले में मजबूत स्थिति में ला दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए हैं। इसके जवाब में भारत ने 571 रन बना लिए हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 91 रनों की बढ़त ले ली है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कोहली की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि कोहली पर महाकाल का आशीर्वाद बरस रहा है। भक्ति करोगे तो बाबा महाकाल साथ में रहेंगे। बता दें कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16वीं बार शतकीय पारी खेली है। वह किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले पर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

विराट कोहली ने इन टीमों के खिलाफ जड़ा है दोहरा शतक

2016- वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में 200 रन
2016- इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन
2016- मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन
2016- हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ 204 रन
2017- श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 रन
2017- श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में 243 रन
2019- पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन

एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज शतक विपक्षी टीम

सचिन तेंदुलकर 20 ऑस्ट्रेलिया
डॉन ब्रैडमैन 19 इंग्लैंड
सचिन तेंदुलकर 17 श्रीलंका
विराट कोहली 16 ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली 16 श्रीलंका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+