IND vs AUS: 'जडेजा ने तो एक ही सेशन में लपेट दिया', ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को लेकर आई मीम्स की बौछार
India vs Australia Latest Score, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारतीय टीम इसे जीतकर सीरीज में 2-0 से बढ़त लेना चाहेगी।

India vs Australia Latest Score, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया है। इन दोनों गेंदबाजों की दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 113 रनों पर ऑल आउट कर दिया है। पहली पारी में मिली 1 रन की बढ़त के चलते अब भारत को जीत के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा से टीम को एक साझेदारी की उम्मीद होगी।
सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। टर्न लेती हुए पिच पर बल्लेबाज के लिए इन दोनों गेंदबाजों का सामना करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। यही वजह है कि दूसरे दिन जीत की दावेदार माने जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन पहले सेशन में ही ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस लचर प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स वायरल हो रही है।
113 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट करने में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी का बड़ा हाथ रहा। जडेजा ने दूसरी पारी में सात और अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली थी। इस वजह से भारत के सामने अब जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य है। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।
नहीं चला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का बल्ला
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा। अश्विन ने तीसरे दिन के पहले ही ओवर में ट्रेविस हेड को आउट किया। अश्विन ने इसके बाद स्टीव स्मिथ का विकेट लेकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बाद मार्नस लाबुशेन भी आउट हो गए। उन्हें जेडजा ने बोल्ड किया। अश्विन ने मेट रेनशॉ को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। कप्तान पैट कमिंस जडेजा की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।












Click it and Unblock the Notifications