IND vs AUS: अपने ही खोदे गड्ढे में गिरी टीम इंडिया, इंदौर में भारतीय बल्लेबाज हुए कमजोर, जानें 5 बड़े कारण

India vs Australia 3rd Test, Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सीरीज के विजेता का फैसला अब चौथे टेस्ट के जरिए होगा।

India vs Australia

India vs Australia 3rd Test, Highlights: ऑस्ट्रेलिया के सामने इंदौर टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही। यही वजह है कि दोनों ही पारियों में भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर चेतेश्वर पुजारा ने थोड़ी उम्मीदें जरूर जगाई। लेकिन बाकी बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारतीय टीम के वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी जोरदार झटका दिया है। नौ विकेट से करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम ने कई गलतियां की।

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का रहा फ्लॉप प्रदर्शन

टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का रहा फ्लॉप प्रदर्शन

इदौर की पिच ने पहले दिन ही मैच का नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया था। भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। इन दोनों ही पारियों में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने सयंम नहीं दिखाया। अगर वह बहादुरी के साथ खेलते तो भारत मैच में वापसी कर सकता था। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के लिए मिले 76 रने के लक्ष्य को एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

सही तरीके से नहीं किया अश्विन का उपयोग

सही तरीके से नहीं किया अश्विन का उपयोग

कप्तान रोहित शर्मा ने आर अश्विन को दूसरे दिन गेंदबाजी पर काफी देर बाद लेकर आए। तब तक ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 70 से अधिक रनों की लीड बना चुकी थी। लेकिन अश्विन के आते ही ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ी सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रोहित शर्मा से यहां एक बड़ी गलती हुई। अश्विन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रचने का काम किया। पहली पारी में अश्विन ने तीन तो वहीं दूसरी एक विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।

किस्मत ने दिया ऑस्ट्रेलिया का साथ

किस्मत ने दिया ऑस्ट्रेलिया का साथ

वो कहावत है न कि किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है। इस मैच में काफी चीजें ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा। उनके अधिकतर रिव्यू सफल रहे। कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ-साथ बाकी खिलाड़ियों ने भी शानदार फील्डिंग किया। दूसरी ओर भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर अनलकी रहे और अंपायर्स कॉल के कारण आउट हुए।

स्मिथ की चलाकी से भरी कप्तानी

स्मिथ की चलाकी से भरी कप्तानी

पैट कमिंस की गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान शानदार तरीके से संभालने का काम किया। पिच में असमान्य उछाल और टर्न को देखकर उन्होंने सही वक्त पर सही गेंदबाजों का चयन किया। अश्विन और जडेजा जैसे सधे हुए गेंदबाज से बेहतर ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों ने इस मुकाबले में गेंदबाजी की। खासतौर पर नाथन लियोन ने मैच में 11 विकेट झटकने का काम किया।

वॉर्नर का जाना, स्टार्क का आना रहा फायदे का सौदा

वॉर्नर का जाना, स्टार्क का आना रहा फायदे का सौदा

ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वॉर्नर का टीम से जाना फायदेमंद हुआ। वॉर्नर आउट ऑफ फॉर्म थे, ऐसे में उनकी जगह कैमरुन ग्रीन ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं मिचेल स्टार्क की वापसी ने टीम की गेंदबाजी को और मजबूत बनाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+