suryakumar yadav पर शशि थरूर ने साधा निशाना, SKY को मिला कपिल देव का साथ, कहा- ये सही नहीं है..
kapil dev on suryakumar yadav: टी-20 में बल्ले से धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव वनडे में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वह खाता भी खोलने में नाकाम रहे।

kapil dev on suryakumar yadav: सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी-20 मुकाबलों में कई यादगार पारियां खेली है। लेकिन वनडे में मिले मौकों को वह अब तक भुनाने में सफल नहीं हो सके। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में खेलने का मौका मिला। सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक का शिकार हुए। ऐसा करने के साथ ही उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
सूर्यकुमार की जगह सैमसन को लाने की मांग
सूर्य़कुमार यादव के फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं की जाने लगी है। क्रिकेट फैंस लगातार संजू सैमसन की वकालत कर रहे हैं। सैमसन वनडे टीम के मिडल ऑर्डर में फिट बैठ सकते हैं। संजू को अब तक जो भी मौके मिले हैं, इसमें उन्होंने अपना दमखम दिखाया है। फैंस के अलावा कई दिग्गज भी वनडे टीम से सूर्यकुमार को बाहर कर संजू सैमसन को मौका देने की बात कर रहे हैं।
शशि थरूर ने ट्वीट कर कही यह बात
कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता शशि थरूर भी क्रिकेट पर अपनी राय रखते रहते हैं। शशि थरूर को अक्सर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पक्ष में ट्वीट करते देखा गया है। सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप शो के बाद शशि थरूर ने एक बार फिर भारतीय टीम मैनजमेंट को संजू सैमसन की याद दिलाई है। उन्होंने लिखा कि सूर्यकुमार यादव ने लगातार तीन बार गोल्डन डक के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है, ऐसे में यह पूछना जायज नहीं होगा कि वनडे क्रिकेट में 66 के औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन टीम में आन के लिए क्या करने की आवश्यकता है?
कपिल ने दिया सूर्या का साथ
वहीं भारतीय टीम के पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने सूर्यकुमार यादव के सर्मथन में अपनी बात रखी है। उन्होंने सूर्य़कुमार यादव तुलना संजू सैमसन से करना गलत होगा। कपिल देव के मुताबिक जिस क्रिकेटर ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हो, उसको हमेशा दूसरों से अधिक मौके मिलने चाहिए। अगर संजू बुरे फॉर्म में होते हैं तब आप किसी दूसरे के बारे में बात करने लगते हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। अगर टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला कर लिया है कि सूर्या को ज्यादा मौके मिलेंगे तो फिर ऐसा करना सही है।












Click it and Unblock the Notifications