IND vs AUS: भारत को बड़ा झटका, दिल्ली टेस्ट में स्टार बल्लेबाज का खेलना मुश्किल, रोहित की बढ़ी टेंशन

India vs Australia Shreyas Iyer: पहले टेस्ट में चोट की वजह से श्रेयस अय्यर टीम से बाहर थे। दिल्ली में अय्यर की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी। लेकिन अब उन्हें लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

India vs Australia

India vs Australia Shreyas Iyer: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज भारत ने शानदार तरीके से किया है। नागपुर को पहले टेस्ट में हराकर भारत ने सीरीज पर अपनी बढ़त बना ली है। भारत की कोशिश दूसरे टेस्ट मैच को भी जीतने की होगी।

दिल्ली में श्रेयस अय्यर का खेलना मुश्किल

दिल्ली में श्रेयस अय्यर का खेलना मुश्किल

भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने गेंद और बल्ले से टीम के लिए अहम योगदान दिया। नागपुर के बाद अब भारतीय टीम की नजरें 17 फरवरी से शुरू होने वाली दिल्ली टेस्ट पर होगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का दिल्ली में भी खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

अय्यर नहीं हो सके हैं पूरी तरह से फिट

अय्यर नहीं हो सके हैं पूरी तरह से फिट

साल 2022 में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। पीठ की चोट के कारण वह नागपुर टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सके थे। अय्यर अभी नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ‘रिहैब' प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम को दूसरे मैच में भी अपने इस खिलाड़ी के बिना ही मैदान पर उतरना होगा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में नागपुर वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेंगे।

WTC फाइनल में जाना चाहेगा भारत

WTC फाइनल में जाना चाहेगा भारत

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत की शुरुआत शानदार रही है। भारत जीत के इस सिलसिले को आगे भी बरकरार रखना चाहेगा। भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के दरवाजे अभी खुले हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैच में से भारत को कम से कम दो मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। अगर भारत ऐसा कर लेता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आसानी से अपनी जगह बना लेगा। पिछली बार भी भारत की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+