IND vs AUS: 'हिटमैन' रोहित ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, धोनी-विराट भी नहीं कर सके थे ऐसा

India vs Australia 1st Test Nagpur: कप्तान रोहित शर्मा ने दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की है। रोहित नागपुर में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया।

rohit sharma

India vs Australia 1st Test Nagpur: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक जड़ा है। रोहित ने 171 गेंदों 100 रन बनाने का काम किया। रोहित ने अपने टेस्ट करियर का 9वां और बतौर कप्तान पहला शतक लगाया है। रोहित शर्मा को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का माहौल गर्म था। रोहित ने अब अपने आलोचकों को बल्ले से करारा जवाब देने का काम किया है। रोहित शर्मा ने मुश्किल पिच पर सेंचुरी बनाकर एक बार फिर अपने हुनर का परिचय दिया है। रोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। विराट कोहली और एम धोनी भी अपनी कप्तानी के दौरान यह कारनामा नहीं कर सके थे।

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज रोहित शर्मा ने शतक के साथ किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर की मुश्किल पिच पर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का एक और शतक हासिल किया। इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन हिटमैन ने अपने दमदार शतक से सबकी बोलती बंद करने का काम किया।

नहीं चला कोहली का बल्ला

नहीं चला कोहली का बल्ला

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली से इस मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन पहली पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। विराट कोहली 26 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। कोहली टॉड मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को अपना कैच थमा बैठे। मर्फी की गेंद लेग स्टंप के बाहर ज रही थी, जिसे छेड़खानी करते हुए कोहली अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली इस खराब गेंद पर चौका जड़ सकते थे, लेकिन रक्षात्मक अंदाज में गेंद को रोकने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 177 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 177 रन

वहीं टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए। लाबुशेन के अलावा स्टीव स्मिथ 37, एलेक्स कैरी 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 31 रनों का योगदान दिया। इंजरी के बाद वापसी करने वाले रवींद्र जडेजा ने भारत की ओर से सबसे अधिक पांच विकेट झटकने का काम किया। जडेजा के अलावा अश्विन ने तीन विकेट लिए। जबकि शमी और सिराज को एक-एक विकेट लेने में कामयाबी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+