IND vs AUS: 'भाई तू मेरा चेहरा क्यों दिखा रहा है', कैमरामैन की हरकत पर रोहित ने लगाई फटकार
India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने एक पारी और 132 रनों से जीत हासिल कर ली है। दूसरी पारी में भारतीय स्पिनर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

India vs Australia 1st Test Nagpur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। भारत ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1- 0 की बढ़त ले ली है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 91 रन पर सिमट गई और मैच पारी और 132 रन से हार गई। आर अश्विन ने पांच विकेट लेकर दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भारतीय स्पिनर्स के आगे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हताश नजर आए। डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। दोनों ही बल्लेबाज जल्द ही आउट हो गए।

रोहित शर्मा ने लिए कैमरामैन से मजे
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश दिखाई पड़ रहे हैं। वह मैदान पर मजाकिया मूड में नजर आए। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कैमरामैन की टांग खींचते दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल, अंपायर के आउट देने के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रिव्यू लिया। जिसके बाद कैमरामैन बार-बार रोहित शर्मा का चेहरा दिखा रहे थे। कैमरामैन की इस हरकत से रोहित निराश नजर आए।

रोहित शर्मा ने कैमरामैन को लगाई फटकार
रोहित शर्मा ने अपने चेहरे की तरफ हाथ का इशारा करते हुए कहा कि मेरी तरफ नहीं डीआरएस दिखा दे भाई। अंपायर के फैसले और रिप्ले का इंतजार कर रहे भारतीय खिलाड़ी भी रोहित का रिएक्शन देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पाए। रोहित शर्मा के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कैमरामैन से रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में कहा कि मुझे मत दिखाओ डीआरस दिखाओ।

रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी
बता दें कि नागपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार 120 रनों की पारी खेली। 15 चौके और 2 छक्के की मदद से रोहित ने शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित की इस दमदार पारी की बदौलत भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त लेने में कामयाब रहा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 400 रन का स्कोर खड़ा किया और 223 रन की बढ़त हासिल की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में सिर्फ 99 रन ही बना सकी।












Click it and Unblock the Notifications