IND vs AUS: आखिर क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिला रेस्ट? अजीत अगर ने उठाया राज से पर्दा
World Cup 2023, Indian Cricket Team: एशिया कप 2023 का खिताब जीतने के बाद अब भारतीय की नजरें वनडे वर्ल्ड कप होगी। वनडे वर्ल्ड कप का आय़ोजन 5 अक्टूबर से भारत में होने जा रहा है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश वर्ल्ड कप को अपने घर पर जीतने की होगी। भारतीय टीम को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
रोहित-कोहली को आराम: 22 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को भी इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में आराम दिया गया है। वर्ल्ड कप 2023 से पहले भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम क्यों: वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों को आराम देने के फैसले पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। क्रिकेट के कुछ जानकारों का मानना है कि वर्ल्ड कप से पहले रोहित-कोहली के पास ऑस्ट्रेलिया के सामने अपनी फॉर्म को और बेहतरीन करने का मौका था। ऐसे में उन्हें इस सीरीज के पहले दो मैचों का भी हिस्सा होना चाहिए था।
अजीत अगरकर ने कही यह बात: बीसीसीआई चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान करने के बाद कुछ बातों का जिक्र किया। अगरकर ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली हर समय टीम मैनेजमेंट के साथ हैं। हार्दिक पंड्या भी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। टीम मैनेजमेंट को उन्हें बेहतर तरीके से संभालने की जरूरत है। बड़े टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक आराम मिलने से उन्हें आगे फायदा मिलने की उम्मीद है।
पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
तीसरे वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications